Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए Congress ने उठाया बड़ा कदम, कर दिया है ऐसा | Parmarth TV

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए Congress ने उठाया बड़ा कदम, कर दिया है ऐसा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस बार बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस की ओर से चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए दिग्गज नेता संदीप दीक्षित को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को नई दिल्ली से टिकट दिया है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों की नाम का चयन किया है। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने पटपडग़ंज सीट से पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, सदर बाजार से प्रदेश प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल तथा बल्ली मारान से हारून यूसुफ को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस ने इन्हें दिया है टिकट
महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के मुताबिक, कांग्रेस ने नरेला से अरुणा कुमारी, बुराड़ी से मंगेश त्यागी, आदर्श नगर से शिवांक सिंघल, बादली से देवेंद्र यादव, सुल्तानपुर माजरा ( सुरक्षित) से जय किशन, नांगलोई जाट से रोहित चौधरी, शालीमारबाग से प्रवीन जैन, वजीरपुर से रागिनी नायक, सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बल्लीमारान से हारून युसुफ, तिलक नगर से पीएस बावा, द्वारका से आदर्श शास्त्री, नई दिल्ली से संदीप दीक्षित, कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त, छतरपुर से राजिंदर तनवर, अंबेडकर नगर (सुरक्षित) से जय प्रकाश, ग्रेटर कैलाश से गर्वित सिंघवी, पटपडग़ंज से चौधरी अनिल कुमार, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मुस्तफाबाद से अली महंदी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

PC:business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News