Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Modi के इटली पहुंचने पर जॉर्जिया मेलोनी ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राज्य सरकार को अविलंब… | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इन किसानों को नहीं मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ | Parmarth TV Supreme Court ने खारिज की डॉग लवर्स की सारी याचिकाएं, कहा- खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें | Parmarth TV 8th Pay Commission को लेकर आया नया अपडेट, ओपीएस को फिर से लागू करने भी हुई मांग | Parmarth TV शुरुआती बढ़त खोकर लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर खड़गे का पीएम मोदी पर तंज, कहा- बचत का उपदेश देकर अपनी नाकामियों का बोझ… | Parmarth TV इन लोगों की बंद हो जाएगी LPG सब्सिडी, आ गए हैं सरकार के नए नियम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना 1168 और चांदी 2,181 रुपए हुई महंगी | Parmarth TV Donald Trump ने अब हमले को लेकर ले लिया है ये निर्णय, कहा- अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हुआ तो… | Parmarth TV

बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राज्य सरकार को अविलंब… | Parmarth TV

बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राज्य सरकार को अविलंब… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को लेकर सरकार को  निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों का 38 दिन से धरना प्रदर्शन जारी है। शिव विधायक रवीन्द्र भाटी  भी 15 दिन से इन मजदूरों के साथ बैठे हैं, परन्तु न तो सरकार ने कोई वार्ता की और न ही प्रशासन ने ध्यान दिया। इस उदासीनता के कारण वे मजदूरों के साथ कलेक्ट्रेट कूच करने एवं अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने तक को मजबूर हुए।

भाजपा के शासन में एक विधायक को अपनी मांगों पर ध्यानाकर्षण के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है तो आम आदमी की स्थिति की कल्पना की जा सकती है। राज्य सरकार को अविलंब इनकी मांगों पर ध्यान देकर सकारात्मक हल निकालना चाहिए।

स्वयं प्रधानमंत्री भ्रम फैला रहे थे कि सब कुछ ठीक है

दूसरी और गहलोत ने महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध एक्स के माध्यम से कहा कि राहुल गांधी  पिछले तीन महीने से केन्द्र सरकार को चेता रहे थे कि देश में महंगाई का तूफान आने वाला है परन्तु पूरी भाजपा केवल चुनावों में व्यस्त थी और उन्हें देशवासियों की कोई चिन्ता नहीं थी। स्वयं प्रधानमंत्री भ्रम फैला रहे थे कि सब कुछ ठीक है। अब चुनाव होते ही पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने लगी है और दाम भी बढ़ने लगे हैं।

सभी वस्तुओं के दाम बढ़ने लगे हैं

अशोक गहलोत ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सब्जी, फल, दूध सहित सभी वस्तुओं के दाम बढ़ने लगे हैं। केन्द्र और राज्य दोनों ही सरकारें स्थिति को काबू करने की बजाय असत्य फैलाकर जनता को भ्रमित कर रही हैं। अभी भी वक्त है कि सरकार स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास करे और जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करे वर्ना आने वाले समय में ऐसी स्थिति बनेगी जो कोई सोच नहीं सकता।

PC: abplive

 

Trending News