Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर खड़गे का पीएम मोदी पर तंज, कहा- बचत का उपदेश देकर अपनी नाकामियों का बोझ… | Parmarth TV

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर खड़गे का पीएम मोदी पर तंज, कहा- बचत का उपदेश देकर अपनी नाकामियों का बोझ… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश में तीन दिन बाद फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि दाम बढ़े चार ही दिन हुए कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ा दिए।

पूरी भूमिका बनाकर, बचत का उपदेश देकर अपनी नाकामियों का बोझ जनता पर डालने का कार्य प्रगति पर है। आम जनता की लूट और अडानी को अमरीका से छूट ये है मोदी जी का Compromised Model. खड़गे ने कहा कि विश्वगुरु का झूठा दंभ भरने वाले मोदी ने अमरीका से हाथ-पैर जोड़कर रूसी तेल ख़रीदने की “permission” का एक महीने का Extenstion लिया है। हर बार ऐसा करके वो 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान को ठेस पहुँचाते हैं। ऐसा पहला किसी पिछली सरकार ने नहीं किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब सवाल है कि जब सरकार के हिसाब से हमें ये allow हो गया है तो फिर आम जनता पर पेट्रोल-डीजल के दामों का बोझ क्यों? मैं एक बार फिर दोहराता हूँ कि भाजपा में दूरदर्शिता और Leadership की कमी है। जब Crisis आई, तब चुनावों में व्यस्त रहे, फिर चिकनी-चुपड़ी बातें कर लूट का प्लान बनाया, इसी बीच अपने परम मित्र को भी छुड़वा लिया!

केवल विदेशों में प्रायोजित PR करने से विश्वगुरु नहीं बना जाता

मलिल्कार्जुन खड़गे ने कहा कि केवल विदेशों में प्रायोजित PR करने से विश्वगुरु नहीं बना जाता मोदी जी, जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करनी पड़ती है। असली सवालों से मत भागिए, इन्हें आप “आम कैसे खाते हैं और टॉनिक कौन सा पीते हैं, उनसे कोई मतलब नहीं है। अगर जवाब देंगे कि Crisis के लिए खुद क्या कर रहें हैं तभी जनता के असली प्रधान सेवक कहलाएँगे, वरना महज प्रचारक बनकर ही रह जाएंगे।

PC: ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News