Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Good News: कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस, केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV

सीएम Bhajanlal ने अब पूर्ववर्ती सरकार पर लगा दिया है ये आरोप, कहा- बिना पर्याप्त वित्तीय प्रावधान के… | Parmarth TV

सीएम  Bhajanlal ने अब पूर्ववर्ती सरकार पर लगा दिया है ये आरोप, कहा- बिना पर्याप्त वित्तीय प्रावधान के… | Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अबपूर्ववर्ती सरकार पर बिना पर्याप्त वित्तीय प्रावधान के कई योजनाएं शुरू करने का आरोप लगाया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में जयपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉक्टर्स-डे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने बिना पर्याप्त वित्तीय प्रावधान के कई योजनाएं शुरू की।


जिसके कारण शहरों के साथ-साथ गांव-ढाणी तक चिकित्सा का ढांचा दयनीय स्थिति में पहुंच गया था। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की नीतिगत खामियों और क्रियान्वयन में रही लापरवाही के कारण प्रदेशवासियों को इसका लाभ नहीं मिल सका। पूर्ववर्ती सरकार ने इस योजना में केवल 1 हजार 800 पैकेज ही शामिल किए, जिसके कारण कई रोगों का उपचार नहीं हो सका।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत डेढ़ वर्ष के अल्प समय में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करते हुए गांव-ढाणी तक मजबूत चिकित्सा तंत्र की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हमारी सरकार ने अपने पहले बजट में ही स्वास्थ्य के लिए 27 हजार 660 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था, जो कि बजट का 8.26 प्रतिशत था। यह राज्य सरकार की स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाता है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में किसी भी बजट में स्वास्थ्य को 6 प्रतिशत से अधिक बजट नहीं दिया। 

सरकार ने शुरू की है ये योजना

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने रोगियों की पीड़ा को समझते हुए चिरंजीवी योजना की खामियों को दूर कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) योजना लागू की। इसमें अब ऐलोपैथी से लेकर आयुष पद्धति और सामान्य बीमारियों से लेकर ट्रांसप्लांट और रोबोटिक सर्जरी तक उपचार की सुविधा मिल रही है। 

PC:dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News