Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Supreme Court: सीजेआई की फटकार, राहुल गांधी को अपनी अपनी मंशा स्पष्ट करनी होगी, न्यायपालिका को कोई डरा-धमका नहीं सकता | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सोमवार को उपभोक्ताओं को लगा है महंगाई का झटका? ये हैं ताजा कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं बड़े शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतें, आज करने होंगे इतने रुपए खर्च | Parmarth TV CJP: कनॉट प्लेस में आज सीजेपी करेगी प्रोटेस्ट, पुलिस ने कोर्ट में कहा, अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने की करेंगे कोशिश | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं 1500 रुपए, मिले हैं या नहीं, इस प्रकार करें चेक | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज सुबह इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: उपभोक्ताओं को मिली राहत, इतने तय हो गए हैं सिलेंडर के दाम | Parmarth TV BJP: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में बताया जा रहा इंफेक्शन | Parmarth TV RBI Rules: बैंक में कर्मचारियों का बर्ताव नहीं रहा आपके साथ सही तो कर सकते हैं यहां पर शिकायत | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने अब भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग, कहा- देश प्रदेश के अनेक नेता चाहे किसी पॉलिटिकल पार्टी… | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने अब भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग, कहा- देश प्रदेश के अनेक नेता चाहे किसी पॉलिटिकल पार्टी… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार से छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बुधवार को बड़ी बात ही है। गहलोत ने प्रदेश सरकार से अविलंब छात्रसंघ चुनाव को कराने के बारे में सकारात्मक फैसला लेने की मांग की है। 

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आज राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनावों के लिए अनोखा प्रदर्शन किया। छात्र संघ चुनाव युवाओं के लिए राजनीति की नींव का काम करते हैं, इसमें भाग लेने से न सिर्फ राजनीतिक समझ बढ़ती है बल्कि लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद मिलती है और इसका व्यक्तित्व निर्माण में भी योगदान होता है।

लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका और सशक्त हो इसलिए स्व.राजीव गांधी जी ने वोटिंग की उम्र को 18 वर्ष किया था ताकि युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़े। यह सर्व विदित है कि मैं छात्र संघ की राजनीति में सक्रिय रहा था, देश प्रदेश के अनेक नेता चाहे किसी पॉलिटिकल पार्टी के हों उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र संघ की राजनीति से की थी। 

वर्तमान भाजपा सरकार युवाओं को कर रही है निराश 

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि राजस्थान में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग काफी समय से प्रदेश के युवा कर रहे हैं लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार उन्हें निराश कर रही है। मैं समझता हूं कि चुनाव करवाने में सरकार को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमारे समय में विधानसभा चुनाव का वर्ष होने के कारण चुनाव स्थगित किए थे। मैं पहले भी कई बार मांग कर चुका हूं और अब पुन: दोहराना चाहता हूं कि सरकार को अविलंब छात्रसंघ चुनाव को कराने के बारे में सकारात्मक फैसला लेना चाहिए।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News