Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

नेत्रहीन पर्वतारोही  के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट | Parmarth TV सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- SIR है एक वैध और संवैधानिक प्रक्रिया | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,503 रुपए गिर गए हैं चांदी के दाम, दो दिन में हो गई है इतनी सस्ती | Parmarth TV अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हो सकती है बड़ी जंग, ईरान अब कर रहा है ऐसा | Parmarth TV Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा-राहुल गांधी बोलते हैं… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV US-Iran War: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका सेना ने ईरान पर कर दिया हमला, इन्हें बनाया निशाना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- केन्द्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रही है… | Parmarth TV मां की याद में शुरू की 1,500 किलोमीटर की पैदल यात्रा | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया स्वागत, केन्द्र सरकार से है ये आशा | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया स्वागत, केन्द्र सरकार से है ये आशा | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुप्रीम कोर्ट की ओर मासिक धर्म स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार घोषित करने एवं स्कूलों में नि:शुल्क सैनिटरी पैड वितरण के आदेश का स्वागत किया है। पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उम्मीद जताई की केन्द्र सरकार भी राजस्थान की तर्ज पर पूरे देश में सिर्फ बालिकाओं ही नहीं सभी महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने की योजना लागू करेगी।

गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा मासिक धर्म स्वास्थ्य को 'मौलिक अधिकार' घोषित करने एवं स्कूलों में नि:शुल्क सैनिटरी पैड वितरण के आदेश का स्वागत करता हूँ।

हमारी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उड़ान योजनाशुरू की थी

गहलोत ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की बेटियों के स्वास्थ्य और गरिमा को प्राथमिकता देते हुए 'उड़ान योजना' (I Am Shakti Udaan Scheme) शुरू की थी। इस योजना के तहत राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बना जिसने हर पात्र महिला और छात्रा को नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक कदम उठाया।

न्यायालय का यह फैसला हमारी उसी सोच और विजन की जीत
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि न्यायालय का यह फैसला हमारी उसी सोच और विजन की जीत है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। मुझे आशा है कि केन्द्र सरकार भी राजस्थान की तर्ज पर पूरे देश में सिर्फ बालिकाओं ही नहीं सभी महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने की योजना लागू करेगी।

PC:deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News