Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV Sonia Gandhi को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर को कर दिया रद्द | Parmarth TV PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हल्के लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 141.90 अंक या 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,867.80 और निफ्टी 6.55 अंक या 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,907.15 पर था। 

लार्जकैप में बिकवाली देखी गई, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 259.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,558.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 27.10 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,294.30 पर था। 

सूचकांकों में निफ्टी मीडिया 3.05 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी एनर्जी 1.77 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.67 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 1.45 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 1.31 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.04 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.44 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। 

दूसरी तरफ निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.69 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.46 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Also Read : इबोला के खतरे को देखते हुए कनाडा ने लागू किए अस्थायी सीमा प्रतिबंध

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, इटरनल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक और ट्रेंट गेनर्स थे। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, टेक महिंद्रा, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई लूजर्स थे। 

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स हेड सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी की शुरुआत सकारात्मक नोट के साथ हुई और शुरुआती सत्र में एक सीमित दायरे में कारोबार किया। इसके बाद इंडेक्स 23,983 तक गया और ऊपरी स्तरों से बिकवाली देखने को मिली और यह 23,907 पर था। 

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए रुकावट का स्तर 24,030-24,050 के जोन में है और कोई तेजी निफ्टी को 24,200 और फिर 24,350 के स्तर पर छोटी अवधि में ले जा सकती है। गिरावट की स्थिति में 23,720-23,700 एक सपोर्ट जोन होगा।

Pic Credit : ANI

Trending News