Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हो सकती है बड़ी जंग, ईरान अब कर रहा है ऐसा | Parmarth TV Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा-राहुल गांधी बोलते हैं… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV US-Iran War: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका सेना ने ईरान पर कर दिया हमला, इन्हें बनाया निशाना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- केन्द्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रही है… | Parmarth TV मां की याद में शुरू की 1,500 किलोमीटर की पैदल यात्रा | Parmarth TV CBSE OSM विवाद पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- Gen-Z ही आपका अहंकार तोड़ेगा | Parmarth TV रॉयल एनफील्ड ने अब तक की सबसे बड़ी हिमालयन ओडिसी शुरू की  | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, सोना भी इतना हो गया है सस्ता | Parmarth TV Iran ने अब गिरा दिया अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन, ये चेतावनी भी दे डाली | Parmarth TV

अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हो सकती है बड़ी जंग, ईरान अब कर रहा है ऐसा | Parmarth TV

अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हो सकती है बड़ी जंग, ईरान अब कर रहा है ऐसा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से बड़ी जंग छिड़ सकती है। सीजफायर के बीच अब ये संकेत मिलने लगे हैं। खबरों के अनुसार, ईरान ने अब अमेरिका के साथ संभावित नए युद्ध के लिए तैयारी  शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ईरान को वॉशिंगटन पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और वह होर्मुज स्ट्रेट को अपना सबसे बड़ा रणनीतिक हथियार मान रहा है।

ईरानी अधिकारी तीन मोर्चों पर काम को अंजाम दे रहे हैं। ये काम सैन्य तैयारी, घरेलू समर्थन और कूटनीति है। हालांकि ईरान की ओर से अभी अमेरिका के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखा है, लेकिन सेना और ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स  हाई अलर्ट  मोड़ पर हैं। ईरान होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका और उसके सहयोगियों पर दबाव बनाने के बड़े हथियार के तौर पर देख रहा है।

खबरों के अनुसार, ईरानी नेतृत्व ने अब बोल दिया कि नए संघर्ष की स्थिति में अमेरिका के सैन्य ठिकाने, ऊर्जा ढांचा और उससे जुड़े हित निशाने पर हो सकते हैं। इससे पहले ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने भी चेतावनी दी थी कि किसी नए अमेरिकी हमले का जवाब पहले से ज्यादा हिंसक होगा और उसका असर मिडिल-ईस्ट से बाहर तक महसूस किया जाएगा।

यूरोपीय संघ नए ऊर्जा विकल्पों पर विचार कर रहा

दूसरी और अमेरिका और ईरान विवाद के कारण होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के असर के बीच यूरोपीय संघ नए ऊर्जा विकल्पों पर विचार कर रहा है। ये विवाद दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। देशों में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है।

PC: moneycontrol

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News