Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Rajasthan: अब भजनलाल सरकार ने युवाओं को दे दी है ये बड़ी सौगात, जल्द ही होगा ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: अब भजनलाल सरकार ने युवाओं को दे दी है ये बड़ी सौगात, जल्द ही होगा ऐसा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार ने अब सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। बजट वर्ष 2025-26 में सुमेरपुर में नवीन आईटीआई खोलने का ऐलान होने के बाद अब अब कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने आईटीआई के नए भवन निर्माण के लिए 8.5 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस पर स्थानीय विधायक और पशुपालन, गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर की जनता की ओर से  का आभार प्रकट किया है।


युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे

कुमावत ने बताया कि इस नवीन आईटीआई के खुलने से क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी युवाओं को तकनीकी कौशल हासिल करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलने से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। आईटीआई के भव्य और आधुनिक भवन  परिसर में अत्याधुनिक वर्कशॉप, प्रैक्टिकल लैब्स,  डिजिटल क्लासरूम और कंप्यूटर सेंटर की सुविधा होगी। विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स के लिए जरूरी मशीनरी और उपकरण स्थापित किए जाएंगे।


मुख्यमंत्री भजनलाल राज्य के विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित

पशुपालन, गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य के विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। सुमेरपुर आईटीआई भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा, जिससे आगामी सत्र में स्थानीय युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो सके। इस सौगात से सुमेरपुर सहित आस-पास के दर्जनों गांवों के युवाओं में हर्ष का माहौल है।

PC: dipr.rajasthan, etvbharat, khabredinraat

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News