Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

रिटायरमेंट के बाद हर महीने 20,500 रुपए के हिसाब से होगी कमाई, बहुत ही शानदार है Post Office  की ये स्कीम | Parmarth TV National Weather Forecast: तमिलनाडु सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी है अलर्ट | Parmarth TV EPFO: नियमों में हो गया है बड़ा बदलाव, अब 58 साल की उम्र के बाद से जीवनभर हर महीने मिलेगी पेंशन | Parmarth TV RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात… | Parmarth TV सरकार केवल इमरजेंसी में तय करेगी एयरलाइंस का किराया, नहीं करेगी ऐसा | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV

Bhajanlal government ने अब आमजन के हित में उठा लिया है ये बड़ा कदम, इन्हें मिलेगा फायदा | Parmarth TV

Bhajanlal government ने अब आमजन के हित में उठा लिया है ये बड़ा कदम, इन्हें मिलेगा फायदा | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आमजन के हित में एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से अब बारां जिले में हथियादेह मध्यम सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले 223 मकानों के प्रभावितों को विशेष अनुग्रह राशि दी जाएगी। ग्राम करवरीकलां, करवरीखुर्द और मजरा हथियादेह के प्रभावितों के लिए वित्त विभाग की ओर 6.89 करोड़ रुपए मुआवजे राशि की मंजूरी दी है। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की संवेदनशील पहल और त्वरित निर्देशों के परिणामस्वरूप ऐसा संभव हुआ है। 

स्वीकृति जारी होने के बाद शीघ्र ही प्रभावित परिवारों को राशि वितरित की जाएगी। इससे मुआवजे का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को इस राहत से संबल मिलेगा। साथ ही, परियोजना के निर्माण कार्यों को भी गति मिलेगी। इस निर्णय पर ग्रामीणों ने जल संसाधन मंत्री का आभार व्यक्त किया है। 

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संरचनाओं के विकास कार्यों के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को त्वरित न्याय दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मानवीय दृष्टिकोण से लिए निर्णय पर विशेष अनुग्रह राशि की स्वीकृति मिली है, जिससे प्रभावितों को संबल मिलेगा।

आपको बात दें कि पहले इन ग्रामों के 223 मकान राजकीय भूमि (चारागाह, सिवायचक एवं वन भूमि) में बसे होने के कारण पहले मुआवजा सूची में शामिल नहीं किए गए थे। इस संबंध में ग्रामीणों ने जल संसाधन मंत्री से भेंट कर अपनी समस्या रखी थी। रावत ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय प्रस्ताव को राज्य सरकार तक पहुंचाया। इसी के बाद वित्त विभाग से प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News