इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी इस समय एक बार फिर से भाजपा के निशाने पर आ गए है। अभी वो न्यूयॉर्क के दौरे पर हैं और यहां उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया की भाजपा के निशाने पर आ गए। उनके अमेरिका में भारत आर्थिक आपदा की कगार पर वाले बयान पर भाजपा ने निशाना साधा है। बीजेपी ने इसे राहुल गांधी का एंटी-इंडिया प्रोपेगैंडा करार दिया है। खबरों की माने तो बीजेपी ने कहा कि भारत की गिनती सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में की जाती है लेकिन राहुल गांधी भारत को आर्थिक आपदा के कगार पर बता रहे हैं।
क्या कहा भाजपा ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को बचकाना बताते हुए उन पर भारत विरोधी बयान देने का आरोप लगाया है। गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, संसद के हर सत्र से पहले वे विदेश चले जाते हैं और वहां निर्देश लेते हैं। दरअसल, मंगलवार को कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, टूटे हुए विनिर्माण आधार और इसकी शिक्षा प्रणाली में बड़ी समस्याओं के साथ एक आर्थिक आपदा पर बैठा है।
बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी के इस बयान की तीखी आलोचना की है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेशी धरती पर भारत को बार-बार नकारात्मक रूप से पेश करने का आरोप लगाया। बीजेपी ने इसे राहुल गांधी का एक पैटर्न बताया है। इसके साथ ही बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी को भारत विरोधी प्रचार करने वाला नेता बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में भी राहुल गांधी ने ऐसा ही किया था।
pc- abp news







