इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं में से ही एक हैं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना। इसमें लोगों को कई तरह के लाभ भी मिलते हैं, ऐसे मे आज हम यह जानने की कोशिश करेंगे की इस योजना से जुड़ने के लिए हमारे पास क्या पात्रता होनी चाहिए।
किन लोगों को मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?
गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं
पत्थर तराशने वाले हैं
नाई यानी बाल काटने वाले हैं
अगर आप मालाकार हैं
हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
जो ताला बनाने वाले हैं
जो अस्त्रकार हैं
जो नाव निर्माता हैं
मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
अगर आप सुनार हैं
जो लोग मूर्तिकार हैं
अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
धोबी और दर्जी हैं
जो लोग राजमिस्त्री हैं
पत्थर तोड़ने वाले हैं
जो लोग लोहार का काम करते हैं
क्या-क्या लाभ मिलते हैं लाभार्थियों को?
अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है
ये ट्रेनिंग कुछ दिनों की होती है और ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
यही नहीं, टूलकिट खरीदने के लिए आपको 15000 रुपये भी दिए जाते हैं
pc- punjabkesari.in







