Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV

Delhi: जाने सीएम रेखा गुप्ता को हर महीने मिलेगी कितनी सैलेरी, साथ ही मिलेगी ऐसी सुविधाएं जिनके बारे में आप…. | Parmarth TV

Delhi: जाने सीएम रेखा गुप्ता को हर महीने मिलेगी कितनी सैलेरी, साथ ही मिलेगी ऐसी सुविधाएं जिनके बारे में आप…. | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बन चुकी हैं और उन्होंने काम काज भी शुरू कर दिया है। अब उन्हें वो सभी सुविधाएं मिलेगी जो एक सीएम को मिलती है। हालांकि उनके सीएम बनने के साथ ही हर किसी के मन में ये सवाल भी आने लगा हैं की सीएम की सैलेरी क्या होगा और उन्हें क्या क्या सुविधाएं मिलेगी। तो आज जान लेते हैं इन सभी बातों के बारे में।

दिल्ली के सीएम की सैलेरी
वेतन, बंगला, वाहन, सुरक्षा, फ्री इलाज, मुफ्त बिजली समेत आदि सुविधाएं मिलती हैं। बात अब सैलेरी की करें तो मार्च 2023 के आदेश के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री को हर महीने एक लाख 70 हजार रुपये की सैलरी मिलती है। बतौर सीएम रेखा गुप्ता को इतनी ही सैलरी मिलेगी। इसमें उनकी बेसिक सैलरी 60 हजार रुपये होगी। इसके अलावा उन्हें कई तरह के भत्ते मिलेंगे। भत्ते के तौर पर सीएम रेखा गुप्ता को 30 हजार रुपये विधानसभा अलाउंस मिलेगा। 25 हजार रुपये सचिवीय सहायता, 10 हजार टेलीफोन अलाउंस, 10 हजार रुपये ट्रैवल अलाउंस और दैनिक भत्ता 1500 रुपये मिलेगा।

सरकारी आवास मिलेगा
सीएम को बतौर मुख्यमंत्री एक सरकारी आवास मिलेगा। सीएम के आलीशान आवास में सारी सुविधाओं होगा। सीएम रेखा गुप्ता को उनके सरकारी वाहन के लिए हर महीने 7 सौ लीटर मुफ्त पेट्रोल मिलेगा। इसके अलावा अगर वो अपना वाहन इस्तेमाल करती है तो उन्हें हर महीना 10 हजार रुपये भत्ता अलग से मिलेगा। इसके अलावा उन्हें हर महीने पांच हजार यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। वहीं, सरकारी अस्पताल, रेफरल हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। सीएम के स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों का एक पूरा पैनल होता है। वो समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच करते हैं।

pc- hindustan

Trending News