Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Election results: महाराष्ट्र और झारखंड में अगले पांच साल किस गठबंधन का होगा राज, आज हो जाएगा तय, प्रियंका गांधी की किस्मत का भी होगा फैसला | Parmarth TV

Election results: महाराष्ट्र और झारखंड में अगले पांच साल किस गठबंधन का होगा राज, आज हो जाएगा तय, प्रियंका गांधी की किस्मत का भी होगा फैसला | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र और झारखंड में अगले पांच साल के लिए किस गठबंधन की सरकार बनेगी, ये आज लगभग तय हो जाएगा। आज दोनों राज्यों की विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी, जो जल्द ही शुरू होने वाली है।

महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच मुकाबला है। वहीं आज ही राजस्थान, के साथ ही बिहार, पंजाब, केरल सहित अलग-अलग कई राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों का भी ऐलान होगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव महासचिव प्रियंका गांधी की किस्मत का फैसला भी आज ही होगा। आज केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए चुनाव की भी मतदगणना होगा। सभी सीटों पर 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले बैलेट पेपर की और इसके बाद ईवीएम के वोटों की गितनी होगी।

महाराष्ट्र में हैं इतनी विधानसभा सीटें
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति में शामिल भाजपा ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार की एनसीपी ने 59 सीटों पर चुनौती पेश की है। वहीं एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। अब देखने वाली बात होगी कि किस गठबंधन को जीत मिलती है।

राजस्थान की इन सीटों का भी आज ही आएगा परिणाम
राजस्थान की सात विधानसभा सीटों (झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी) के उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के 7 जिला मुख्यालयों झुंझुनू, अलवर, दौसा, टोंक, नागौर, उदयपुर व डूंगरपुर पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। यहां पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है।

PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News