Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Exit Poll: महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स | Parmarth TV

Exit Poll: महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव बुधवार को संपन्न हो चुका है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पूरा हो चुका है। अब लोगों को चुनाव परिणाम का इंतजार है, जो 23 नवंबर को आएंगे। मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं।

एग्जिट पोल्स के परिणाम सही साबित होते हैं, तो इन दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बन सकती है। महाराष्ट्र में दस में छह एग्जिट पोल में एनडीए सरकार और झारखंड में सात में से तीन में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाया गया है। अब 23 नवम्बर को ही पता चलेगा कि एग्जिट पोल सही साबित होते हैं या नहीं। एग्जिट पोल के अनुसार, दोनों ही राज्यों में कांग्रेस और उसके गठबंधन को झटका लग सकता है।

महाराष्ट्र में मैट्रिज ने महायुति को 150-170 और महा विकास अघाड़ी को 110-130 सीटें, चाणक्य ने महायुति को 152-160 और एमवीए को 130-138, पोल डायरी ने महायुति को 137-157 और एमवीए को 126-146, पी-मार्क ने महायुति को 137-157 और एमवीए को 126-146, पीपुल्स पल्स ने महायुति को 182 और एमवीए को 97, लोकशाही मराठी-रुद्र ने महायुति को 128-142 और एमवीए को 125-140 और भास्कर रिपोर्टर्स ने एमवीए को 135-150 सीटें और महायुति को 125-140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं झारखंड में मैट्रिज ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

ये कहता है पोल ऑफ पोल्स
पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को 139 से 156, कांग्रेस गठबंधन को प्लस को 119 से 136 और झारखंड में बीजेपी गठबंधन को को 38 से 43 और कांग्रेस गठबंधन को 34 से 41 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News