Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: तमिलनाडु सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी है अलर्ट | Parmarth TV EPFO: नियमों में हो गया है बड़ा बदलाव, अब 58 साल की उम्र के बाद से जीवनभर हर महीने मिलेगी पेंशन | Parmarth TV RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात… | Parmarth TV सरकार केवल इमरजेंसी में तय करेगी एयरलाइंस का किराया, नहीं करेगी ऐसा | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan: उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, कहा-ऐसा न हो राजस्थान भी आने वाले दिनों में… | Parmarth TV

Rajasthan: उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, कहा-ऐसा न हो राजस्थान भी आने वाले दिनों में… | Parmarth TV

जयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है।

पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। फे्रंच महिला के साथ दुष्कर्म ऐसे वक्त हुआ है जब हाल ही में अमेरिका ने अपने देश की महिला यात्रियों को अपराध की घटनाओं के कारण भारत यात्रा के दौरान छह राज्यों में सावधान रहने की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और इसका कारण रेप की वारदातों को तेजी से बढ़ता हुआ बताया है। ऐसा न हो राजस्थान भी आने वाले दिनों में ऐसी एडवाइजरी का हिस्सा न बन जाए।

किसानों का हित कांग्रेस सरकार में ही हो सकता है

वहीं अशोक गहलोत ने नारायणपुर (कोटपूतली-बहरोड़) में ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर बैठे किसानों से एईएन द्वारा टिप्पणी करने को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में भी एक्स के माध्यम से कहा कि क्या बीजेपी की सरकार में किसानों को ट्रांसफॉर्मर भी उनकी पार्टी पहचान कर दिए जाएंगे? नारायणपुर (कोटपूतली-बहरोड़) में ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर बैठे किसानों से एईएन का कहना था ;अब कांग्रेस का नहीं, भाजपा का राज है। क्या यही है आपकी सुशासन की परिभाषा? या सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारी भी जान चुके हैं कि किसानों का हित कांग्रेस सरकार में ही हो सकता है।

PC:freepressjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News