Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल तो सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर | Parmarth TV National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: झालावाड़ हादसे पर मोदी, भजनलाल और गहलोत ने प्रकट किया दुख, सात बच्चों की हुई मौत | Parmarth TV

Rajasthan: झालावाड़ हादसे पर मोदी, भजनलाल और गहलोत ने प्रकट किया दुख, सात बच्चों की हुई मौत | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में अब तक सात बच्चों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं 28 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।

झालावाड़ के इस दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेताओं दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के झालावाड़ स्थित एक स्कूल में हुई दुर्घटना दुखद और बेहद दुखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुखद: भजनलाल
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति दें।

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं।

PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News