Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: तमिलनाडु सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी है अलर्ट | Parmarth TV EPFO: नियमों में हो गया है बड़ा बदलाव, अब 58 साल की उम्र के बाद से जीवनभर हर महीने मिलेगी पेंशन | Parmarth TV RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात… | Parmarth TV सरकार केवल इमरजेंसी में तय करेगी एयरलाइंस का किराया, नहीं करेगी ऐसा | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan: डोटासरा ने अब इस बात को लेकर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- शर्म आती है प्रदेश की ऐसी दुर्दशा… | Parmarth TV

Rajasthan: डोटासरा ने अब इस बात को लेकर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- शर्म आती है प्रदेश की ऐसी दुर्दशा… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पर्यटन की दृष्टि विश्व विख्यात गुलाबीनगरी जयपुर में स्थित जलमहल में गंदगी को लेकर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। 

राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि शर्म आती है प्रदेश की ऐसी दुर्दशा और खस्ताहाल पर। पर्यटन की दृष्टि विश्व विख्यात हमारी गुलाबीनगरी अपनी लोक लुभावन संस्कृति और अपने मन मोहक पर्यटन स्थलों के लिए जानी जाती है, लेकिन आज उसकी ऐसी दुर्दशा पर दुख होता है। जलमहल का ये हाल देखकर दिल बैठ जाता है। वहीं दूसरी ओर भाजपा राज में जोजरी नदी नहीं, अब साक्षात नरक का द्वार बन चुकी है।

सुनिए, देखिए और जागिए। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि रूह कंपा देने वाली वो सच्चाई है, जिसे जोधपुर के सरकारी महकमे ने रचा है.. नेताओं की सरपरस्ती में, सिस्टम की लापरवाही में और सत्ता की बेशर्मी में। एक समय जो जीवनदायिनी थी, वही जोजरी नदी अब जहर उगल रही है। लाखों लोग रोत इस तहर के साए में जीने को मजबूर हैं। सरकार से बार-बार गुजारिश कर रहे हैं लेकिन प्रदेश में कोई सुनने व देखने वाला नहीं है।

सीएम भजनलाल से बोल दी है ये बात 

डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि इंटरनेशनल मीडिया भी इस त्रासदी की गूंज को दिखा रहा है, मगर बड़ी ही बेशर्मी की बात है कि वंदे गंगा जैसे जल-संरक्षण कार्यक्रमों के जरिए जल संरक्षण का ढोंग करने वाले जोजरी और लूनी जैसी नदियों के हाल पर गूंगे, बहरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री जी, वक्त रहते प्रदेश की इस गंभीर समस्या पर गंभीरता दिखाइए, वरना ये जहर सिर्फ पानी में नहीं, इतिहास में आपकी इस बेशर्मी को काले अध्याय के रूप में दर्ज करेगा।

PC: rajasthan.ndtv.

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News