Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Good News: कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस, केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV

Rajasthan: बांसवाड़ा की घटना को लेकर गहलोत ने भजनलाल पर कसा तंज, कहा-मुख्यमंत्री जी… | Parmarth TV

Rajasthan: बांसवाड़ा की घटना को लेकर गहलोत ने भजनलाल पर कसा तंज, कहा-मुख्यमंत्री जी… | Parmarth TV

जयपुर। बांसवाड़ा के कलिंजरा में पूर्व प्रेमी द्वारा शिक्षिका की तलवार से काटकर हत्या किए जाने की भयावह घटना को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में आज एक खबर को पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि बांसवाड़ा की यह खबर राजस्थान की कानून एवं चिकित्सा व्यवस्था दोनों की पोल खोलने के लिए काफी है। एक तरफ आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आकर पुन: खुले आम शिक्षिका की तलवार से हत्या कर देता है, क्योंकि उसके मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी हमलावर पुलिस की पहुंच से बाहर है।

दूसरी तरफ घायल महिला को लेने एंबुलेंस इसलिए नहीं पहुंच सकी क्योंकि डीजल नहीं था। यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद पीडि़ता की जान बच जाती। मुख्यमंत्री जी, ये डेढ़ साल और पांच साल की कोरी बयानबाजी करने की बजाय आप कानून एवं चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करने पर ध्यान दें जिससे निर्दोष लोगों की ऐसे जान न जाए।

भाजपा राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है: जूली
वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस संबंध आज एक्स के माध्यम से कहा कि कलिंजरा, बांसवाड़ा में एक महिला अध्यापिका की तलवार से निर्मम हत्या अत्यंत ही भयावह घटना हृदय को झकझोर देने वाली है। शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। प्रदेश में लगातार जिस प्रकार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, उससे साफ है कि भाजपा राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। शासन मूकदर्शक बना बैठा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

दु:खद पहलू यह भी है कि घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए जब ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को कॉल किया, तो चालक ने यह कहकर मना कर दिया कि एंबुलेंस में डीजल नहीं है। इससे बड़ा दुर्भाग्य और प्रशासनिक संवेदनहीनता का उदाहरण क्या हो सकता है? माननीय मुख्यमंत्री जी, प्रदेश में दिन-ब-दिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं में तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की सख्त आवश्यकता है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News