Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Rajasthan: वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जल्द ही होने वाला है सरकार में बदलाव! | Parmarth TV

Rajasthan: वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जल्द ही होने वाला है सरकार में बदलाव! | Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान सरकार में जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है। सीएम भजनलाल और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दिल्ली दौर को लेकर इस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं। खबरों के अनुसार, पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजस्थान को लेकर रविवार को बड़ी बैठक हो चुकी है। इस बैठक में बीएल संतोष और प्रभारी राधामोहनदास अग्रवाल मौजूद थे। इसके बाद ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि राजस्थान में मंत्रिमंडल और प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े बदलाव जल्द होंगे।

झालावाड स्कूल हादसे के बाद वसुंधरा राजे ने ही पीडि़तों को मुआवजा दिया और इलाके में दौरा किया। इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा का यहां जाने का कार्यक्रम था। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि सीएम भजनलाल प्रदेश में कई हद तक फैसले नहीं ले पा रहे हैं। प्रदेश सरकार और पार्टी में बड़े नेताओं का दखल ज्यादा होने के कारण माना जा रहा है कि भजनलाल फीके साबित हो रहे हैं।

वसुंधरा राजे के स्थान पर भजनलाल को बनाया गया था सीएम

आपको बता दें कि दो बार सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे को 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। उनके स्थान पर  भजनलाल शर्मा को वरीयता दी गई थी। वसुंधरा राजे प्रदेश की राजनीति में महतवपूर्ण स्थान रखती है। अब आगामी समय ही बताएगा कि भाजपा सरकार में क्या बदलाव होने वाला है।  

PC: ndtv 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News