Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Good News: कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस, केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: उतार-चढ़ाव के बीच आज इतनी है सोने-चांदी की कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने अब आमजन के हित में कर दी है ये बड़ी घोषणा  | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने अब आमजन के हित में कर दी है ये बड़ी घोषणा  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के हित में एक बड़ी घोषणा की है। सवाई माधोपुर में बालेर (खंडार) के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के दौरान गुरुवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल ने 10 करोड़ रुपए की लागत से बालेर-करणपुर सडक़ का निर्माण कराने की भी घोषणा की।

सीएम भजनलाल ने इस दौरान कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं उन्नयन के लिए काम कर रही है। खंडार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 350 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इस क्षेत्र के शिवाड़ और बहरावण्डा खुर्द में 132 केवी जीएसएस की स्थापना, विभिन्न सडक़ों का चौड़ाईकरण तथा बनास नदी रपट निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं।

खंडार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नयन, राम जल सेतु परियोजना के तहत एनीकट निर्माण, पांचोलास से फलौदी सडक़ मार्ग तथा आरसीसी कल्वर्ट ऑन कल्याणपुरा नाला विद अप्रोच सीसी रोड सहित विभिन्न निर्माण कार्य भी करवाए जाएंगे।

पूर्ववर्ती सरकार के लिए भी बोल दी ये बात
मुख्यमंत्री भजनलाल ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में जो काम हुए, वो पूर्ववर्ती सरकार अपने पूरे 5 साल में भी नहीं कर पाई। हमने डेढ़ वर्ष में ही खेतों में 253.3 लाख मीटर की तारबंदी की, वहीं गत सरकार के 5 वर्षों में 113 लाख मीटर की तारबंदी ही की गई।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 29 हजार 343 हेक्टेयर की भूमि आवंटित की, जबकि गत सरकार में यह आंकड़ा 22 हजार 597 हेक्टेयर ही रहा। हमने डेढ़ साल में कुसुम-ए के तहत 646 तथा कुसुम-सी के तहत 2 हजार 91 एलओए किए, जबकि गत सरकार ने इनके तहत 489 तथा 57 एलओए ही किए।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News