Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

School Holiday 2025: बड़ी राहत! स्कूलों में चार दिन की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना- देखें पूरी लिस्ट | Parmarth TV

School Holiday 2025: बड़ी राहत! स्कूलों में चार दिन की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना- देखें पूरी लिस्ट | Parmarth TV

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में चार दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। यह अवकाश न केवल छात्रों के लिए बल्कि शिक्षकों के लिए भी लागू होगा। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 10 अक्टूबर को करवा चौथ और 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा।

शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

नए शिक्षा सत्र के दौरान हरियाणा सरकार ने स्कूलों में चार दिवसीय स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने आधिकारिक पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

शिक्षा निदेशालय के अनुसार, ये छुट्टियां पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लागू होंगी। इसके अलावा, रविवार और अन्य सरकारी अवकाश पहले की तरह प्रभावी रहेंगे।

छुट्टियों की पूरी सूची:

  • 18 अप्रैल – गुड फ्राइडे

  • 12 मई – बुद्ध पूर्णिमा

  • 10 अक्टूबर – करवा चौथ

  • 25 नवंबर – गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस


बजट से छात्रों की उम्मीदें

दूसरी ओर, छात्र आगामी बजट को लेकर काफी उत्साहित हैं और इससे कई उम्मीदें लगा रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जाना चाहिए।

छात्रों की मांग है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो। जिले में लगभग 900 सरकारी माध्यमिक विद्यालय और 12 से अधिक डिग्री कॉलेज हैं। ऐसे में, राज्य सरकार को केंद्र सरकार की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना को भी ध्यान में रखते हुए बजट तैयार करना चाहिए।

छात्राओं के लिए विशेष मांगें

धोरा की रहने वाली छात्रा स्नेहा ने कहा कि हजारों छात्राएं हर दिन यमुनानगर पढ़ाई के लिए जाती हैं, लेकिन बसों की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें भीड़ में सफर करना पड़ता है। वहीं, मास कम्युनिकेशन की द्वितीय वर्ष की छात्रा चैल्सी ने सुझाव दिया कि बजट में शहरी क्षेत्रों में सरकारी कॉलेजों की स्थापना की जानी चाहिए, क्योंकि निजी कॉलेजों की अधिक फीस के कारण गरीब परिवारों की बेटियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं।

सरकार के इस निर्णय से छात्रों और शिक्षकों में खुशी की लहर है। अब देखना यह होगा कि सरकार आने वाले समय में छात्रों की अन्य मांगों को पूरा करने के लिए क्या कदम उठाती है।

 

Trending News