11 मार्च 2025 का दिन विभिन्न राशियों के लिए मिश्रित परिणामों वाला हो सकता है। जहां कुछ राशियों को व्यापार में लाभ और जीवन में खुशियां मिल सकती हैं, वहीं कुछ राशियों को सावधानी और संयम रखने की आवश्यकता होगी। भौम प्रदोष व्रत का प्रभाव कई राशियों पर विशेष रूप से सकारात्मक हो सकता है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 11 Mar 2025 06:42:15 AM (IST)
Updated Date: Tue, 11 Mar 2025 07:08:23 AM (IST)
धर्म डेस्क, इंदौर। 11 मार्च 2025 को भौम प्रदोष व्रत के अवसर पर कई राशियों के जातकों के लिए एक विशेष दिन साबित हो सकता है। इस दिन देवों के देव महादेव की कृपा से कई जातकों की मेहनत रंग ला सकती है और कई परेशानियां हल हो सकती हैं।
कुछ राशियों के लिए आज का दिन भाग्यशाली हो सकता है, वहीं कुछ राशियों को थोड़ा संयम और सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल:
मेष (Aries)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा और कोई पुराना मित्र अचानक संपर्क कर सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं।
व्यवसाय में भागीदारी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो आपको लाभ देंगे। साथ ही, पत्नी के साथ रिश्ते मधुर होंगे और घरेलू जीवन में खुशी रहेगी।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनमुताबिक रहेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। जिन कामों को आप लंबे समय से टाल रहे थे, वे आज पूरे होंगे।
किसी सहयोगी से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है और पुराने मतभेद भी दूर हो सकते हैं। आज कामकाजी क्षेत्र में सफलता मिलेगी और काम में प्रगति संभव है।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी परेशानियों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि कुछ समस्याएं उभर सकती हैं। खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। मानसिक स्थिति को स्थिर रखने के लिए वाणी पर संयम रखना होगा, ताकि अनावश्यक विवादों से बचा जा सके।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज किसी करीबी व्यक्ति से किसी बड़े घटना का सामना हो सकता है, जो आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है।
हालांकि, आर्थिक दृष्टिकोण से आज व्यापार में सुधार हो सकता है। यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता होगी।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने से पहले सावधानी रखें। व्यापार में आज सोच-समझकर निवेश करना उचित रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं और आप परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी रुके हुए पैसे की प्राप्ति से काम में सुधार हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं, जो मानसिक शांति और आनंद का कारण बनेंगे।
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, लेकिन कार्यभार के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। आज आपको थोड़ा उदासी महसूस हो सकता है। परिवार में प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हो सकते हैं, इसलिए इस विषय में सावधानी बरतें।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ कमाने के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पुराने लोन के कारण कुछ वित्तीय समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता होगी, ताकि व्यर्थ के विवादों से बचा जा सके। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें और किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और किसी नई पार्टनरशिप में शामिल हो सकते हैं। परिवार में नए सदस्य के आगमन की संभावना है, जो घर में खुशियां ला सकता है।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी और आपको किसी से मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं, जो परिवार में कलह का कारण बन सकते हैं। इस समय संयम रखने की आवश्यकता है।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने जरूरी कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है और कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और आपके व्यवहार से शत्रु भी आपका सम्मान करेंगे।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज कुछ विशेष ऑफर मिलने से व्यवसाय में लाभ हो सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पुराने मित्रों से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका रुका हुआ धन भी मिल सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी।







