Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Good News: कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस, केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV

पीठ पर तिल वाले लोगों की गजब होती है पर्सनालिटी, सामुद्रिक शास्त्र ने खोले सभी राज

पीठ पर तिल वाले लोगों की गजब होती है पर्सनालिटी, सामुद्रिक शास्त्र ने खोले सभी राज

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर पर मौजूद तिल व्यक्ति के स्वभाव, सोच और भविष्य का संकेत देते हैं। पीठ पर तिल की स्थिति से व्यक्ति की भावनात्मकता, जिद, कामुकता और धार्मिक प्रवृत्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऋषि समुद्र द्वारा रचित यह शास्त्र गूढ़ और विश्लेषणात्मक है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 11:57:56 AM (IST)

Updated Date: Thu, 03 Jul 2025 11:57:56 AM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र ने पीठ पर तिल वालों के स्वभाव के राज खोले। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। सामुद्रिक शास्त्र भारतीय ज्योतिष व शारीरिक लक्षणों के अध्ययन का एक रहस्यमयी शास्त्र है, जिसकी रचना ऋषि समुद्र ने की थी। इसका उद्देश्य व्यक्ति के शरीर की बनावट, अंगों की स्थिति और चिह्नों को ध्यान में रख उनके स्वभाव, व्यवहार और भविष्य के बारे में बताना है।

शरीर के हर हिस्से का इस शास्त्र में विशेष महत्व है। आपकी पीठ पर मौजूद तिल भी जीवन से जुड़ी कई अहम बातों का संकेत देती है। आइए जानते हैं पीठ के अलग-अलग हिस्सों पर तिल होने का क्या मतलब होता है…

ऊपरी पीठ पर तिल

किसी व्यक्ति की पीठ के ऊपरी हिस्से पर तिल हो, तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार वह बहुत भावुक किस्म का होता है। इस तरह के लोग भावनाओं में बहकर फैसले ले लेते हैं, जो उनको नुकसान पहुंचा देते हैं। इनमें रचनात्मकता बहुत होती है। यह अकेलेपन से घबराते हैं। इन्हें सच्चा साथी ढूंढ़ने में कठिनाई होती है।

मध्य पीठ पर तिल

जिन व्यक्तियों की पीठ के बीच में तिल होता है, वह बहुत जिद्दी होते हैं। वह सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं। ये लोग अपनी निजी बातें साझा करना पसंद नहीं करते, लेकिन दूसरों की जिंदगी में बहुत रुचि रखते हैं। ये वाणिज्य, गणित या व्यवसाय से जुड़े क्षेत्रों में सफलता पाते हैं।

निचली पीठ पर तिल

पीठ के निचले हिस्से पर तिल वाले व्यक्ति कामुक होते हैं। इनके जीवन में प्रेम संबंध अधिक होते हैं, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। ऐसे लोग दूसरों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं। कभी-कभी इसका नुकसान भी उठाते हैं। इनका धार्मिक कार्यों में बहुत मन लगता है।

Trending News