Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

महाशिवरात्रि से ठीक पहले 24 मिनट का विशेष संयोग, व्यापार के लिए शुभ

महाशिवरात्रि से ठीक पहले 24 मिनट का विशेष संयोग, व्यापार के लिए शुभ

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में भौम प्रदोष का शुभ संयोग बन रहा है, जो महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व आता है। इस दिन प्रदोष काल में पूजा अत्यंत फलदायी होती है। नवग्रहों के अधिष्ठाता भगवान शिव की कृपा से ग्रह अनुकूल होते हैं। व्यापार के लिए भी यह शुभ माना जाता है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Mon, 24 Feb 2025 08:51:59 PM (IST)

Updated Date: Tue, 25 Feb 2025 12:19:19 AM (IST)

प्रदोष काल में पूजा ग्रहों की अनुकूलता के लिए लाभकारी।

HighLights

  1. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में भौम प्रदोष का योग।
  2. महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व का विशेष पर्व।
  3. मकर राशि में चंद्रमा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग।

धर्म डेस्क, नईदुनिया: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में मंगलवार को भौम प्रदोष का विशेष संयोग बन रहा है। यह महाशिवरात्रि से एक दिन पहले का पर्व है। मंगलवार को मकर राशि में चंद्रमा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का योग बन रहा है।

प्रदोष काल सूर्यास्त के समय पूजा विशेष फलदायी

प्रदोष काल सूर्यास्त के समय 24 मिनट का होता है। कुछ विद्वान इसे 42 या 45 मिनट भी मानते हैं। इस दौरान की गई पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। उत्तर और दक्षिण भारत में प्रदोष काल में थोड़ा अंतर होता है।

व्यापार के लिए शुभ

ज्योतिषाचार्यों के इस दिन शाम बुध ग्रह का उदय पश्चिम दिशा में होगा। यह व्यापार के लिए शुभ माना जाता है। पंडित विनोद गौतम ने बताया कि नवग्रहों के अधिष्ठाता देवता भगवान शिव हैं।

नवग्रहों को ऊर्जा

शिव की कृपा से ही नवग्रहों को ऊर्जा प्राप्त होती है। नवग्रहों की अनुकूलता हेतु प्रदोष काल में अभिषेकात्मक या हवनात्मक अनुष्ठान किया जा सकता है। इससे ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त होती है और बाधाओं का निवारण होता है।

Trending News