Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV

लाल फूल के ये 5 चमत्कारिक उपाय जीवन में लाएंगे सफलता, पैसों की तंगी हो जाएगी दूर

लाल फूल के ये 5 चमत्कारिक उपाय जीवन में लाएंगे सफलता, पैसों की तंगी हो जाएगी दूर

वास्तु शास्त्र में फूलों का महत्व अत्यधिक है, खासकर गुड़हल के फूल का। ये फूल सौभाग्य और समृद्धि से जुड़े होते हैं। यदि आप आर्थिक संकट या असफलता से जूझ रहे हैं, तो गुड़हल के फूल के उपाय से अपना भाग्य बदल सकते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 18 Feb 2025 12:48:08 PM (IST)

Updated Date: Tue, 18 Feb 2025 12:48:08 PM (IST)

गुड़हल का फूल सोई किस्मत को जगाएगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गुड़हल के फूल से वास्तु में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  2. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए गुड़हल के फूल के उपाय।
  3. फूलों से जिंदगी में सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Hibiscus flower Remedy: वास्तु शास्त्र के चमत्कारिक उपाय को अपनाकर कोई भी अपने भाग्य का उदय कर सकता है। फूलों को वास्तु शास्त्र में बहुत ही सकारात्मक माना गया है। इनको सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। आप आर्थिक संकट व जीवन में असफलता से परेशान हैं, तो गुड़हल के फूल का उपाय कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में आपको पांच उपाय बताएंगे, जिनका उपयोग कर सकते हैं…

कर्ज से मिल जाएगी मुक्ति

  • आप पर कर्जा बढ़ गया है, जिससे मानसिक तनाव है। कोई भी रास्ता इससे निपटने का नहीं निकल पा रहा है, तो शुक्रवार के दिन भगवान गणेश व माता दुर्गा का ध्यान करें। उसके बाद पांच गुड़हल के फूलों को तिजोरी में या पैसा रखने वाली जगह पर रख आएं। ये आपको सात दिनों तक लगातार करना है।
  • ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से घर में फैली नकारात्मक धीरे-धीरे कर दूर होने लगती है, जिससे सकारात्मकता बढ़ती है। आपको धन का लाभ होगा, जिससे कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

naidunia_image

पैसों की तंगी होगी दूर

आपके जीवन में पैसे की बहुत कमी है। इस आर्थिक तंगी को दूर करने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है, तो गुड़हल फूल का उपयोग कर सकते हैं। सूर्यदेव की पूजा करने के दौरान उनको तांबे के कलश जल भरकर और गुड़हल का फूल रखकर चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन में आर्थिक संकट खत्म होने लगेगा।

naidunia_image

शादीशुदा जिंदगी में आएगी शांति

  • शादी के बाद से ही आपका दांपत्य जीवन खराब चल रहा है। जीवनसाथी से आए दिन हर छोटी-बड़ी बात पर झगड़े हो रहे हैं, तो गुड़हल का पौधा अपने घर में लगा दें। इस बात का ध्यान रखें कि पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही लगाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। गुड़हल के पौधे को सूखने न दें। यह नकारात्मकता को बढ़ाएगा।
  • आप रात को सोने के दौरान तकिए के नीचे गुड़हल का फूल भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। रिश्ते में फैली गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।

व्यवसाय या नौकरी में मिलेगी तरक्की

आपको व्यवसाय में नौकरी या तरक्की नहीं मिल पा रही है, तो गुड़हल के फूल के साथ मिश्री का भोग माता लक्ष्मी को लगा दें। उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा, जिससे व्यवसाय या नौकरी में सफलता मिलने लगेगी।

डिस्क्लेमर- ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Trending News