Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Good News: कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस, केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV

सावन में ओंकारेश्वर में शिव आराधना का महासंगम, हर दिन होगा 2,51,000 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप

सावन में ओंकारेश्वर में शिव आराधना का महासंगम, हर दिन होगा 2,51,000 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप

पवित्र सावन माह की शुरुआत इस वर्ष 4 जुलाई से हो रही है। इसी कड़ी मां नर्मदा के तट पर स्थित खेड़ी घाट (मोरटक्का) स्थित महर्षि वाल्मीकि धाम आश्रम में सावन को आध्यात्मिक भक्ति और मंत्रोच्चार से भरे भव्य आयोजन के रूप में मनाया जाएगा।

By Himadri Singh Hada

Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 04:08:24 PM (IST)

Updated Date: Thu, 03 Jul 2025 04:08:24 PM (IST)

ओंकारेश्वर में शिव आराधना का महासंगम।

नईदुनिया प्रतिनिधी, ओंकारेश्वर। पवित्र सावन माह की शुरुआत इस वर्ष 4 जुलाई से हो रही है और इसके साथ ही संपूर्ण भारत में भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व आरंभ हो जाएगा। इसी कड़ी में मां नर्मदा के तट पर स्थित खेड़ी घाट (मोरटक्का) स्थित महर्षि वाल्मीकि धाम आश्रम में सावन को आध्यात्मिक भक्ति और मंत्रोच्चार से भरे भव्य आयोजन के रूप में मनाया जाएगा।

आश्रम के संस्थापक लखन सिंह तंवर ने जानकारी दी कि पूरे एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन विद्वान आचार्यों द्वारा 2,51,000 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप किया जाएगा। यह आयोजन न केवल शिव उपासना को समर्पित होगा, बल्कि समाज में धार्मिक चेतना और जागरूकता भी फैलाएगा।

आयोजन की प्रमुख विशेषताएं

  • रोजाना 25,000 रुद्राक्षों का अभिमंत्रण
  • पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन
  • हर सोमवार विशेष रुद्राभिषेक
  • 12 ज्योतिर्लिंगों पर मां नर्मदा जल से महाअभिषेक
  • प्रत्येक दिन जल कलश पूजन एवं मंत्रों द्वारा पूजन अनुष्ठान

    इस आयोजन में देशभर से श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। महर्षि वाल्मीकि धाम आश्रम में होने वाले इस भक्ति महोत्सव को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आश्रम परिवार का मानना है कि यह आयोजन न केवल शिव आराधना का केंद्र बनेगा, बल्कि यह लोगों को आध्यात्मिक जीवन जीने की प्रेरणा भी देगा।

    सावन मास के दौरान ओंकारेश्वर और आसपास के क्षेत्र में कई मंदिरों और तीर्थस्थलों पर महाआरती, हवन, भंडारे और विशेष पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। यह आयोजन धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देता है और बड़ी संख्या में शिव भक्त, साधक और तांत्रिकों को एकत्र करता है।

    श्रद्धालुओं के लिए आयोजन स्थल पर भोजन, रुकने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और जलपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय प्रशासन भी इस धार्मिक आयोजन की सफलता हेतु सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहा है।

    Trending News