Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में बन रहा 8 मंगल का अद्भुत महासंयोग, मिलेगा विशेष लाभ

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में बन रहा 8 मंगल का अद्भुत महासंयोग, मिलेगा विशेष लाभ

धर्म डेस्क। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे। पांच मई को पहला मंगल शुरू होगा। शिव-शनि हनुमान मंदिर के पुजारी पं बालकृष्ण शास्त्री के अनुसार इस साल ज्येष्ठ का महीना दो मई से लेकर 29 जून तक रहेगा।

अधिक मास के कारण ज्येष्ठ माह पूरे 59 दिन का होगा। 19 साल बाद यह संयोग बन रहा है। इससे पहले 2007 में ज्येष्ठ मास में आठ मंगल पड़े थे।

धार्मिक दृष्टि से अधिक मास को बहुत पवित्र माना जाता है

गौरतलब है कि अधिक मास जिसे मलमास भी कहा जाता है हिंदू पंचांग का एक विशेष महीना होता है। यह तब जोड़ा जाता है जब चंद्र वर्ष लगभग 354 दिन और सौर वर्ष लगभग 365 दिन के बीच का अंतर बढ़ जाता है।

इस अंतर को संतुलित करने के लिए हर ढाई से तीन साल में एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से अधिक मास को बहुत पवित्र माना जाता है। इस महीने में विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते।

यह भी पढ़ें- साधुओं की तपस्थली: सन् 1756 में बने जमात मंदिर में आज भी जीवंत है ‘शिष्य परंपरा’ और राजशाही वैभव

इस बार ज्येष्ठ मास दो महीने का, ऐसे होंगे शुभ मंगल योग

ज्येष्ठ मास 2 मई से शुरू हो रहा है। अतिरिक्त मास 29 जून तक चलेगा। इस दौरान पड़ने वाले सभी 8 बड़े मंगल की सूची इस प्रकार है।

पहला बड़ा मंगलः 5 मई

दूसरा बड़ा मंगलः 12 मई

तीसरा बड़ा मंगलः 19 मई

चौथा बड़ा मंगलः 26 मई

पांचवां बड़ा मंगलः 2 जून

छठा बड़ा मंगलः 9 जून

सातवां बड़ा मंगलः 16 जून

आठवां बड़ा मंगलः 23 जून को मनाया जाएगा।

ऐसे बन रहा है महासंयोग

इस दुर्लभ संयोग का मुख्य कारण वर्ष 2026 में होने वाला अधिक मास पुरुषोत्तम मास है। इससे ज्येष्ठ का पूरा महीना लगभग 60 दिनों यानी 2 महीने का होगा। इसी अतिरिक्त समय के कारण इस पावन महीने में मंगलवारों की संख्या दोगुनी 8 हो गई है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। भक्त इन दिनों विशेष रूप से भंडारे आयोजित करते हैं और बजरंगबली के वृद्ध स्वरूप बुढ़वा मंगल की उपासना करते हैं। ज्योतिषविदों का मानना है कि जेठ मास में पूजन-हवन और आराधना से विशेष लाभ मिलेगा।

Trending News