Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV

Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राज्यसभा चुनाव की 24 खाली सीटों के लिए मतदान आगामी 18 जून को कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने आज कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इनमें राजस्थान की तीन सीटें भी शामिल हैं। प्रदेश की तीन सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का 21 जून को कार्यकाल पूरा हो जाएगा। राज्यसभा की तीन सीटों में से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस का कब्जा होने की पूरी संभावना है। बीजेपी अगर तीसरा और कांग्रेस अगर दूसरा उम्मीदवार नहीं उतारती है तो निर्विरोध चुनाव हो सकता है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच और 11 जून को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद दस राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन, झारखंड की दो और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम की एक-एक राज्य सभा सीट के लिए मतदान 18 जून को होगा।

इन दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा है समाप्त
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पीएम एच डी देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन और रवनीत सिंह बिट्टू सहित 24 नेताओं का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। कई नेताओं की राज्य सभा में वापसी होने की पूरी संभावना है।

PC:newsonair
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News