Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV

राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस उन्होंने सोशल मीडिया के माध्मय से इस टिप्पणी को अत्यंत अमर्यादित करार दिया है।

कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी न केवल अत्यंत अमर्यादित है, बल्कि यह भाजपा की संकीर्ण, नफ़रत भरी और असंस्कारी राजनीति पार्टी का बयान है।

जूली ने इस संबंध में कहा कि जो व्यक्ति स्वयं प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रहा हो, वह इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना बयानबाज़ी करके अपनी विफलता, हताशा और मानसिक दिवालियापन को उजागर कर रहा है। यह बयान केवल निंदनीय ही नहीं, बल्कि अक्षम्य है।

नेता प्रतिपक्ष जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपके बयानवीर मंत्रियों के बेतुके बयानों से प्रदेश नहीं चलेगा और न ही जनता भ्रमित होगी। पहले आप प्रदेश के जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए धनराशि जारी कीजिए, ऐसी बयानबाज़ी से आपकी अक्षमता छिपाई नहीं जा सकती। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को अपने इस आपत्तिजनक बयान के लिए देश की जनता से तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

मदन दिलावर ने दिया था ये विवादित बयान

आपको बात दें कि मदन दिलावर ने कोटा जिले के रामगंजमंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। इस दौरान दिलावर ने राहुल गांधी को ‘देश का सबसे बड़ा गद्दार’ बताते हुए आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को नीच और निकम्मा तक बोल दिया।

PC:  patrika

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News