Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के इन भागों में है बारिश की संभावना, सात जिलों के लिए जारी हुआ उष्ण लहर का अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के इन भागों में है बारिश की संभावना, सात जिलों के लिए जारी हुआ उष्ण लहर का अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भीषण गर्मी के बीच राजस्थान के लोगों के अच्छी खबर है। खबर ये है कि आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का असर आज सुबह से ही नजर आने लगा। कोटा में सुबह-सुबह मौसम बदल चुका है।

मौसम विभाग की ओर से आज उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन व कहीं-कहीं आंधी चलने के साथ ही हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। इससे आज तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि कल से प्रदेश में एक बार फिर से भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी।

कल से एक बार फिर तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने व राज्य के कुछ भागों में हीटवेव तथा कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की आशंका है। शुक्रवार को प्रदेश के 25 शहरों का पारा 40 डिग्री और चार शहरों का पारा 44 डिग्री के पार रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। शुक्रिवार को चित्तौड़गढ़ गर्म रहा। यहां पर तापमान 44.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ उष्ण लहर का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से आज के लिए प्रदेश के चित्तौड़गढ़, कोटा, प्रतापगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर में उष्ण लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस प्रकार लोगों को आगामी दिनों में भीषण गर्मी का कहर झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। कोटा शहर शुक्रवार को भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। शहर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

PC:zeenews.india

Parmarth TV

Trending News