Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

6 दिसंबर को मनाया जाएगा विवाह पंचमी का पर्व, भगवान राम की निकलेगी बरात

6 दिसंबर को मनाया जाएगा विवाह पंचमी का पर्व, भगवान राम की निकलेगी बरात

6 दिसंबर को विवाह पंचमी के मौके पर भोपाल में भगवान राम और माता सीता का विवाह उत्सव मनाया जाएगा। भगवान राम की बरात निकाली जाएगी। दो दिवसीय उत्सव की शुरुआत होगी। इस दिन विशेष रूप से पूजा करने से सुख-समृद्धि मिलती है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 04 Dec 2024 10:27:28 PM (IST)

Updated Date: Wed, 04 Dec 2024 10:27:28 PM (IST)

विवाह पंचमी का पर्व

धर्म डेस्क, इंदौर। 6 दिसंबर का दिन राम भक्तों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस दिन विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, जो विशेष रूप से भगवान राम और माता सीता के विवाह की याद में होता है। लखेरापुरा स्थित अयोध्यावासी वैश्य समाज के राम-जानकी मंदिर से भगवान राम की बरात निकाली जाएगी। इस दिन से समाज द्वारा दो दिवसीय विवाह उत्सव की शुरुआत होगी।

विवाह पंचमी का महत्व

मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है, जिसे विशेष रूप से भगवान राम और माता सीता के विवाह के दिन के रूप में मनाया जाता है। पंडित जगदीश शर्मा के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने को अगहन भी कहा जाता है, और इस महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

उत्सव की शुरुआत

इस साल 6 दिसंबर को विवाह पंचमी के अवसर पर राम-जानकी मंदिर, लखेरापुरा में समाज द्वारा हल्दी-मेहंदी रस्म के साथ विवाह उत्सव की शुरुआत होगी। यह आयोजन राम भक्तों के लिए एक खास धार्मिक अवसर है और समाज के लोग इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने के लिए एकत्र होंगे।

Trending News