Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 01 April 2025: मेष, कन्या व सिंह सहित ये 6 जातक रहें सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 01 April 2025: मेष, कन्या व सिंह सहित ये 6 जातक रहें सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित रहेगा। कुछ जातकों को अच्छे समाचार मिलेंगे, जबकि कुछ को परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चिंता हो सकती है। अगर आप सतर्क और धैर्य से काम लेंगे, तो सभी मुश्किलों से निपट सकते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 01 Apr 2025 06:40:07 AM (IST)

Updated Date: Tue, 01 Apr 2025 06:42:12 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष- परिवार से सलाह लें
  2. सिंह- खान-पान पर ध्यान रखें
  3. धनु- रिश्तों में मधुरता

धर्म डेस्क, इंदौर। आज यानी 01 अप्रैल, मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए कुछ मिला-जुला रहने वाला है। जहां कुछ जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और परिवार के मामलों में थोड़ी चिंता हो सकती है। आइए जानते हैं पंडित हर्षित शर्मा जी से दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपके लिए नया काम शुरू करने का अच्छा समय है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस काम को शुरू करने से पहले आप अपने परिवार के लोगों से सलाह लें। वाहन चलाते वक्त विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

परिवारिक मतभेद से बचें, और पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। संभव है कि आज आपको किसी पुराने मित्र से मिलना पड़े।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में आप बड़े अधिकारियों से मिल सकते हैं।

जो काम आप लंबे समय से करना चाह रहे थे, उसकी शुरुआत आज हो सकती है। व्यापार में नए साझेदार बन सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि किसी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा और आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। व्यापार में अच्छे संपर्क बन सकते हैं, जो आपके कार्यक्षेत्र में नई दिशा और ऊर्जा लाएंगे। परिवार का भी भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपके जीवन में नई रोशनी लाएगा।

परिवार के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है और इस दौरान परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टनर से संबंध भी मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपको संभलकर चलने का है। किसी बड़ी यात्रा पर जाने से बचें और वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतें।

स्वास्थ्य का ध्यान रखें, और व्यवसाय में नए काम की शुरुआत से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें, क्योंकि इसमें नुकसान भी हो सकता है। पार्टनर से मतभेद बढ़ने का भी खतरा है, तो बातचीत में सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

मानसिक अशांति भी महसूस हो सकती है, लेकिन इसे संतुलित रखने की कोशिश करें। व्यापार में पार्टनर से नुकसान हो सकता है, इसलिए आज किसी नए काम की शुरुआत न करें। परिवार में वाद-विवाद से बचें, ताकि शांति बनी रहे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, और परिवार तथा समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु खरीदने का मौका मिल सकता है।

व्यापार में नई साझेदारी से बड़ा काम शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की संभावना बन सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें और मानसिक शांति बनाए रखें। नए काम की शुरुआत से बचें, क्योंकि आज यह काम हानि का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य में भी गिरावट हो सकती है, इसलिए इसे लेकर सतर्क रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हो पाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है, और कोई नया काम शुरू करने के लिए भी यह एक अच्छा समय है।

परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है, जैसे शादी या रिश्ते तय होना। पार्टनर का सहयोग और प्रेम भी मिलेगा, जो आपको सकारात्मक ऊर्जा देगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका मन खुश रहेगा और आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नई साझेदारी से लाभ होगा।

परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और आप किसी व्यक्ति विशेष से मिल सकते हैं। यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, और पार्टनर से मतभेद समाप्त होंगे। धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से दूर रहें और परिवार में हो रही उतार-चढ़ाव की स्थिति से बचने की कोशिश करें।

किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का योग बन सकता है, लेकिन कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। पार्टनर से संबंध मधुर होंगे, लेकिन ध्यान रखें कि किसी प्रकार के अनावश्यक विवाद से बचें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा और आपके लिए यह दिन कठिन हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। परिवार में तनाव हो सकता है, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा।

किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें, क्योंकि दुर्घटना का खतरा हो सकता है।

Trending News