आज के राशिफल से यह स्पष्ट है कि कुछ राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा, जबकि कुछ को समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए सभी को अपनी स्थिति को ध्यान में रखते हुए संतुलित और सतर्क रहकर दिन बिताना चाहिए।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 04 Apr 2025 06:30:00 AM (IST)
Updated Date: Fri, 04 Apr 2025 07:25:16 AM (IST)
HighLights
- मेष: स्वास्थ्य में राहत
- वृषभ: मानसिक तनाव
- कर्क: स्वास्थ्य में सुधार
धर्म डेस्क, इंदौर। शुक्रवार 04 अप्रैल का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ जातकों के लिए यह दिन खास रहेगा, जबकि कुछ के लिए कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादातर जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, वहीं कुछ को कारोबार में मुश्किलें आ सकती हैं। पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, चलिए जानते हैं आज का राशिफल:
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से यदि स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आज राहत मिलने की संभावना है। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार में आपको लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। साथ ही, आप साझेदारी में कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ घूमने का भी अवसर मिलेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन थोड़ा व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा, और आप किसी मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार में किसी बड़ी डील के हाथ से निकलने के कारण हानि हो सकती है। पार्टनर से मतभेद होने के भी संकेत हैं, जिन्हें सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना काम आज पूरा हो सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आप नया कार्य शुरू करने के लिए योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावना है और आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से आपको एक बड़ा अवसर मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, और आपको सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। किसी विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है और स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। लंबे समय की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार में हानि हो सकती है, इसलिए आज थोड़ी सतर्कता बरतनी जरूरी है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। अपने मित्रों और रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि होने के योग हैं, और आर्थिक स्थिति में गिरावट भी महसूस हो सकती है। परिवार में भी मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ कार्य आज पूरा होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, और परिवार में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। किसी नई चीज़ की खरीदारी भी हो सकती है, जैसे नया वाहन।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में कोई परेशानी नहीं होगी, और व्यापार में लाभ होगा। परिवार से अपार सहयोग मिलेगा, और पार्टनर से मतभेद भी दूर होंगे। कोई नई कार्ययोजना भी बन सकती है, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन मिलेगा, और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, और आप कोई बड़ा निर्णय परिवार के हित में ले सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझ सकता है। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं, और विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, और व्यापार में हानि हो सकती है। नौकरी में सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें। वाहन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, और व्यर्थ के विवादों में आप फंस सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार में भी तनाव हो सकता है, और किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन का प्रयोग भी सावधानी से करें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नया व्यवसाय शुरू करने का विचार कर सकते हैं और नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है, जिससे लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है, और कोई नया सदस्य भी परिवार में आ सकता है।







