Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 04 December 2024: शादी के बन रहे योग, नई जिंदगी की करेंगे शुरुआत, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 December 2024: शादी के बन रहे योग, नई जिंदगी की करेंगे शुरुआत, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा, जिसमें कुछ को सफलता मिलेगी तो कुछ को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। हर राशि को अपनी सोच और व्यवहार में संयम रखना होगा, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके और दिन को अच्छे तरीके से बिताया जा सके।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 04 Dec 2024 06:33:00 AM (IST)

Updated Date: Wed, 04 Dec 2024 06:33:17 AM (IST)

आज का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
  2. व्यापार में स्थिति खराब हो सकती है।
  3. परिवार में तनाव व विवाद हो सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग-दौड़ का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries)

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वाहन आदि का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। आपको किसी लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन मित्रों से आर्थिक मदद मिलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा और आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, जिससे आप परेशान महसूस कर सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। परिवार में किसी प्रियजन से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ पुरानी कर्ज की समस्या हल हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो कार्य आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और कार्यक्षेत्र में साझेदारी से लाभ होगा। आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे और परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo)

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है। आप व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं और झूठे आरोप लग सकते हैं। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है और किसी प्रियजन के लिए चिंता बनी रहेगी। व्यापार में किसी प्रकार का परिवर्तन करने से बचें परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo)

आज किसी करीबी के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। कोई रिश्तेदार आपके साथ बड़ा विवाद कर सकता है और आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यवसाय में अपने साझीदार से धोखा खाने की संभावना है। वाहन आदि का प्रयोग करते वक्त सतर्क रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप किसी नए वाहन या मकान की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं और पारिवारिक समस्याएँ मन को अशांत कर सकती हैं। व्यापार में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा कार्य आपके हाथ से निकल सकता है और व्यापार में घाटा हो सकता है। वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn)

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और किसी प्रियजन से अप्रिय समाचार मिल सकता है। व्यापार में हानि हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन का अच्छे से निरीक्षण कर लें। किसी से झगड़ा करने से बचें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप कानूनी मामलों में विजय प्राप्त कर सकते हैं और जो काम रुका हुआ था, वह आज पूरा होगा। मित्रों और संबंधियों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने का भी योग बन सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं और किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ मिलकर किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। किसी नए वाहन या मकान की खरीदारी के योग हैं।

Trending News