Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 05 March 2025: इन राशियों को मिलेगी नौकरी, होगा आर्थिक लाभ

Aaj Ka Rashifal 05 March 2025: इन राशियों को मिलेगी नौकरी, होगा आर्थिक लाभ

आज का दिन विभिन्न राशियों के जातकों के लिए विभिन्न रूपों में लाभ और समस्याएं लेकर आएगा। सभी को ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी निर्णय को समझ-बूझकर लें और जो कार्य शुरू करने जा रहे हैं, उसमें सावधानी बरतें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 05 Mar 2025 07:32:03 AM (IST)

Updated Date: Wed, 05 Mar 2025 09:58:11 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष: व्यापार में लाभ।
  2. वृषभ: मानसिक तनाव
  3. मिथुन: आर्थिक लाभ

धर्म डेस्क, इंदौर। आज के दिन कुछ राशियों के जातक नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, वहीं कुछ राशियों के लिए पारिवारिक माहौल में मांगलिक कार्यों के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए 05 मार्च का दिन कैसा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा और आपको अपने विरोधियों से भी कोई कठिनाई नहीं होगी। आपका काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। व्यापार में लाभ होने के संकेत हैं। परिवार में मांगलिक कामों के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातक आज कुछ मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। आपके मन में अशांति रहेगी और किसी पुराने काम को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। किसी पुरानी परियोजना में हानि हो सकती है। परिवार में पत्नी और बच्चों से विवाद की संभावना है। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, इससे बचना बेहतर होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं और कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार में भी आर्थिक लाभ की संभावना है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं और कोई नया वाहन या संपत्ति खरीदने के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों को आज यात्रा के दौरान कुछ सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर वाहन चलाते समय। दुर्घटना होने का डर बना रह सकता है, इसलिए सुरक्षा का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े परिवर्तन से बचें, क्योंकि यह आपके लिए सही नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है, और परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन की संभावना है। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आज आप शेयर मार्केट में निवेश करने का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझ सकते हैं, और आपके मन में शांति और खुशी बनी रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों को आज किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके जीवन में नई दिशा ला सकता है। स्वास्थ्य के चलते आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। वाहन के प्रयोग में भी सावधानी रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और व्यापार में लाभ के योग हैं। आज आप भविष्य के लिए किसी बड़े निवेश पर विचार कर सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन के संकेत हैं और पत्नी तथा बच्चों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज शारीरिक रूप से थोड़ी परेशानी हो सकती है। अधिक भागदौड़ और मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के कारण आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। परिवार में उलझनें हो सकती हैं, जो आज के दिन आपके लिए तनाव का कारण बन सकती हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। जीवन में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसे आपके परिवार का समर्थन मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। परिवार में नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल बन सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा होने से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। व्यापार में किसी बड़े व्यक्ति से समझौता हो सकता है। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। पत्नी और बच्चों के लिए स्थान परिवर्तन की आवश्यकता पड़ सकती है, लेकिन यह बदलाव सकारात्मक रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो काम अधूरा पड़ा था, वह अब पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी होगा। परिवार के बीच चल रहे विवादों में सुधार हो सकता है और परिवार के लोग आपके प्रति स्नेहशील रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आज आप कोई बड़ा काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। हालांकि, किसी खास व्यक्ति को धन उधार देना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। घर में स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां आ सकती हैं, और पत्नी और बच्चों से मतभेद हो सकते हैं।

Trending News