Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 09 December 2024: इन राशियों को व्यापार में होगा लाभ, बन जाएंगे सारे काम, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 09 December 2024: इन राशियों को व्यापार में होगा लाभ, बन जाएंगे सारे काम, पढ़ें राशिफल

9 दिसंबर का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य और परिवार की देखभाल करते हुए व्यापार और करियर के अवसरों का सही इस्तेमाल करें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 09 Dec 2024 06:55:00 AM (IST)

Updated Date: Mon, 09 Dec 2024 08:44:40 AM (IST)

आज सभी राशियों के मिलाजुला दिन रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर (Dainik Rashifal Dec 8, 2024)। 9 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। शुक्र देव की कृपा से कुछ राशियों के जातकों को सुख-संपत्ति और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं, आज का राशिफल किसके लिए शुभ रहेगा और किसके लिए सावधानी बरतने का दिन है।

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपको शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए अपना ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर अपमानित महसूस कर सकते हैं, जो आपको मानसिक परेशानी दे सकता है। अगर, आप लंबी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जो काम आपने पहले सोचे थे, वे आज पूरे होंगे। आपके मन में नए कार्य शुरू करने का उत्साह रहेगा, और इस दौरान आपको मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार में आय के नए रास्ते खुलेंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपके व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। मौसम के प्रभाव से आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, जिससे मानसिक अशांति बनी रहेगी। व्यापार में बड़ा रिस्क न लें, क्योंकि आज नुकसान का खतरा हो सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर जाने का विचार करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अत्यधिक भागदौड़ से भरा रहेगा। कार्यों की अधिकता के कारण आपको कहीं बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में नए भागीदारों से जुड़ने से पहले उनकी पूरी जानकारी प्राप्त कर लें, जिससे भविष्य में कोई समस्या न आए।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप आध्यात्मिक ऊर्जा से भरे रहेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कोई पुराना रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है, जिससे राहत मिलेगी। अगर आप कोर्ट-कचहरी से संबंधित किसी मामले में हैं, तो वहां सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको किसी विशेष पद और सम्मान से नवाजा जा सकता है। इस दिन पुराने विवादों का समाधान हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार में निवेश करना आज आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज आपको अपने कार्यों में थोड़ा सोच-समझ कर चलने की आवश्यकता है। बिना सोचे-समझे कोई बड़ा निर्णय लेना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। किसी पर आंख बंद करके विश्वास करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। व्यापार में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, और परिवार में किसी दुखद समाचार का सामना कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज के दिन आपको कई अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जिन कामों को लेकर आप परेशान हैं, उनका समाधान आज विलंब से होगा, जिससे आपके मन में अशांति रहेगी। कोर्ट के मामलों में आज शत्रु प्रबल हो सकते हैं। व्यापार में बड़ी धनराशि उधार देने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज आपके व्यापार में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ससुराल से भी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे व्यापार में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन पत्नी और बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आप परिवार के हित में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे घर में शांति बनी रहेगी। इस दिन आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी शुरुआत दे सकते हैं। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे और आप उनके लिए बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं।

Trending News