Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 18 March 2025: आज मन की बात किसी को न बताएं, लेकिन योजनाओं को जमीन पर जरूर उतारें, सफलता तय है

Aaj Ka Rashifal 18 March 2025: आज मन की बात किसी को न बताएं, लेकिन योजनाओं को जमीन पर जरूर उतारें, सफलता तय है

विभिन्न राशि वालों के लिए 18 मार्च 2025, मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। तुला राशि वाले लंबी यात्रा पर जाएं, तो अपने सामान की देखभाल करें। वृश्चिक राशि वालों के परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। धनु राशि वाले मन में चल रहे विचारों को जमीनी धरातल पर उतारने में सक्षम रहेंगे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 18 Mar 2025 06:18:00 AM (IST)

Updated Date: Tue, 18 Mar 2025 06:18:19 AM (IST)

18 मार्च 2025, मंगलवार का राशिफल।

HighLights

  1. मकर राशि वालों को सेहत संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।
  2. कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा।
  3. मीन राशि वाले आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर (Aaj Ka Rashifal)। आज दिनांक 18 मार्च 2025, मंगलवार को विक्रम सम्वत, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत चैत्र और तिथि चतुर्थी है। पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं। आज किसी नए काम की शुरुआत न करें। हानि की आशंका है। बिजनेस में भी बाधाएं आएंगे। परिवार में सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम का फायदा मिलेगा।

वृषभ – आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। ऑफिस में भी आपकी मेहनत बेकार जा सकती है। बिजनेस में हालात सामान्य रहेंगे, लेकिन कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ होने की उम्मीद नहीं है।

मिथुन – आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आज कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकेगी। इससे आप अपने रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

कर्क – आज का दिन बहुत अच्छा गुजरेगा। दोस्तों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। आज अपरिचित व्यक्तियों से सावधान रहें। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

सिंह – आज का दिन शानदार है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपको व्यापार में लाभ दिलाएगा। नौकरीपेशा लोग आज पर्सनल कार्य शुरू कर सकते हैं, इससे भविष्य में लाभ होगा। पत्नी बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कन्या – आज का दिन परेशानियों भरा हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आज प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी बाधाएं आएंगी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

तुला – आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। लंबी यात्रा पर जाएं, तो अपने सामान की देखभाल करें। विरोधी से सतर्क रहें। किसी विवाद में फंसाया जा सकता है। बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक तौर से कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी।

वृश्चिक – आज आपका दिन शुभ है। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। पिछले दिनों से जिस काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उसके लिए आर्थिक मदद मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्त हो सकता है। लाइफ पार्टनर से चल रहा मतभेद दूर होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु – आज का दिन शानदार है। मन में चल रहे विचारों को जमीनी धरातल पर उतारने में सक्षम रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। आज किसी खास व्यक्ति का घर में आगमन होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति में सबको अधिकार प्राप्त होगा। पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे।

मकर – आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। आज परिवार में कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में चल रहा पुराना विवाद खत्म होगा। वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है।

कुंभ – आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। पारिवारिक मतभेद खुलकर सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बनी रहेगी। बिजनेस में घाटा हो सकता है। आज पुराने मित्र से विवाद हो सकता है। कहीं पर बड़े निवेश करने से आज हस्तक्षेप ना करें।

मीन – आज का दिन अच्छा है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जो आने वाले समय में लाभदायक होगा। आज लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

Trending News