Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 19 November 2024: बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ, बॉस काम से होंगे खुश, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 November 2024: बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ, बॉस काम से होंगे खुश, पढ़ें राशिफल

19 नवंबर का दिन विभिन्न राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कुछ राशियों के जातकों को सफलता और लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 19 Nov 2024 07:14:36 AM (IST)

Updated Date: Tue, 19 Nov 2024 07:15:57 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। 19 नवंबर का दिन राशियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, कुछ राशियों के जातकों को आज बड़ा लाभ हो सकता है, तो वहीं कुछ राशियों के लिए यह दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ को स्वास्थ्य या रिश्तों में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 19 नवंबर का राशिफल आपके लिए क्या लेकर आया है।

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप मानसिक रूप से भी प्रसन्न रहेंगे। जो कार्य आपने पहले से सोच रखे थे, वे पूरे होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। प्रियजन से मिलने का अवसर मिल सकता है।

वृषभ (Taurus)

आज आपका स्वास्थ्य थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में भी फंस सकते हैं। परिवार में किसी प्रिय व्यक्ति के द्वारा दुखद समाचार मिल सकता है। पत्नी के साथ भी कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संभलकर चलें।

मिथुन (Gemini)

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी विशेष कार्य के न होने से आप परेशान हो सकते हैं और परिचितों से वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। व्यापार में घाटा हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर कोई बड़ा निवेश न करें।

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप का योग बन रहा है, जो भविष्य में लाभकारी हो सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

सिंह (Leo)

आज आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार हो सकता है, खासकर यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो सफलता मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग हैं और आपसी मतभेद भी सुलझ सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या (Virgo)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है और कानूनी मामलों में नुकसान हो सकता है। व्यापार में जोखिम उठाने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की कोशिश करें।

तुला (Libra)

आज आपका दिन कठिन हो सकता है। काम की अधिकता और मानसिक तनाव आपको थका सकता है। परिवार में किसी प्रिय व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपसी झगड़े हो सकते हैं। नौकरी में सफलता की संभावना कम है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात सफलता की दिशा में मार्गदर्शन कर सकती है। व्यापार में लाभ होगा और परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं और सफलता की प्राप्ति होगी। किसी पुराने और प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आप व्यर्थ की भागदौड़ में फंसे रहेंगे और किसी वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है और व्यापार में भी नुकसान हो सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं और व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी बड़े निवेश से बचें।

मीन (Pisces)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है और कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं और आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

Trending News