Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: आज कोई बड़ा काम पूरा होगा, मन में लड्डू फूटेंगे… जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: आज कोई बड़ा काम पूरा होगा, मन में लड्डू फूटेंगे… जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

मेष – आज का दिन अच्छा रहेगा। अपनी चतुराई से मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। आज नए लोगों से संपर्क करना आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी के प्रभाव से अपने बिगड़े हुए कार्य को भी सफल कर लेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृषभ – आज का दिन शानदार है। नए काम की शुरुआत कर सकेंगे। पुराना रुका हुआ धन आज मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी खास काम को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कोई बड़ा कार्य पूरा होने वाला है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन – आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में लोग किसी बात को लेकर आपका विरोध कर सकते हैं। किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति भी बन सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में किसी एक व्यक्ति पर भी अत्यधिक विश्वास करना घातक हो सकता है।

कर्क – आज का दिन निजी तौर पर अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार में कोई अप्रिय घटना या सूचना आपको मिल सकती है। इससे मन अशांत रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे है। प्रॉपर्टी में निवेश या वाहन खरीदने को लेकर फैसला कर सकते हैं। परिवार में चल रहे पुराने तनाव खत्म होंगे। आज किसी को उधार न दें।

सिंह – आज का दिन शानदार है। जिन लोगों ने अपना पैसा शेयर मार्केट में लगा रखा है, उनको जबरदस्त लाभ होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिलेगी। आज आप अपने व्यवहार से शत्रु को मात देने में सफल रहेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

कन्या – आज का दिन आपके और परिवार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप जिस कार्य को लेकर बहुत दिनों से तनाव में हैं, वह पूर्ण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। आज वाणी के प्रभाव से आप अपने रुके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे।

तुला – आज का दिन ठीक-ठाक है। सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। आज अपने या दूसरों के संपत्ति संबंधी विवादों से दूर रहें। न्यायालय पक्ष में आज आपको पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष आप पर हावी नजर आएंगे। लाइफ पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सावधान रहें। आज दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। आज पैसे का लेनदेन सोच विचार कर करें। नए काम की शुरुआत करने से पहले सभी बातों और तथ्यों को समझ लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

धनु – आज का दिन मिलाजुला है। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में कहीं से पार्टनरशिप का ऑफर मिल सकता है। इससे आने वाले समय में लाभ होगा।

मकर – आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में चल रहा तनाव खत्म होगा।

कुंभ – आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी पुरानी बात पर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में आज स्थिति ठीक नहीं रहेगी। किसी को उधार न दें। आज लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।

मीन – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। व्यापार व्यवसाय में हानि हो सकती है। आज किसी बड़े कार्य में रुकावट आ सकती है, जिस कारण आप परेशान नजर आएंगे। परिवार में आपसी तनाव बढ़ सकता है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें।

Trending News