Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 21 Nov 2024: आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी, पढ़िए सम्पूर्ण राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 Nov 2024: आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी, पढ़िए सम्पूर्ण राशिफल

आज का दिन विभिन्न राशि वालों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। मेष राशि वाले मानसिक तनाव महसूस करेंगे। वृषभ राशि वाले शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। मिथुन राशि वाले आज अलर्ट होकर काम करें। किसी विवाद में न पड़ें।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 21 Nov 2024 06:31:00 AM (IST)

Updated Date: Thu, 21 Nov 2024 07:08:36 AM (IST)

21 नवंबर 2024, गुरुवार का राशिफल

HighLights

  1. मकर राशि वाले बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।
  2. कुंभ राशि वालों को व्यापार में सफलता मिलेगी।
  3. मीन राशि वालों को कोई नया काम मिल सकता है।

धर्म डेस्क, इंदौर (Dainik Rashifal Nov 21, 2024)। आज दिनांक 21 नवंबर 2024, सोमवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत कार्तिक, मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष और तिथि षष्ठी है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। मानसिक तनाव महसूस करेंगे। शारीरिक परेशानी भी रहेगी। आज किसी काम में मन नहीं लगेगा। बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। आज कोई नया काम शुरू न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज यात्रा के योग हैं। घर से बाहर रहते समय अपनी सेहत का ख्याल रखें। काम की अधिकता का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। बिजनेस में हानि उठाना पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

आज अलर्ट होकर काम करें। किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में पार्टनर से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। नया काम शुरू करने के लिए अभी समय ठीक नहीं है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज बिजनेस में सोच-समझकर फैसला करें, अन्यथा हानि उठाना पड़ सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं। यात्रा के दौरान सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक मतभेदों से आप दूर रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें। आज कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा है। मन में प्रसन्नता का भाव आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। किसी बड़े व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आगे चलकर फायदा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन उत्तम फल देने वाला है। नई प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीद सकते हैं। घर में पारिवारिक कार्यक्रम की चर्चा चलेगी। किसी नये काम की योजना भी बन सकती है, जिसमें परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आज सेहत पर विशेष ध्यान रखें। खानपान पर कंट्रोल रखें। किसी को बड़ी राशि उधार न दें। व्यापार में पार्टनर के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन आप वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। काम की अधिकता का असर सेहत पर पड़ सकता है। मानसिक तनाव महसूस करेंगे। लंबी यात्रा करने से भी शारीरिक थकावट रहेगी। किसी विवाद की स्थिति बन सकती है। मन को शांत रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। सेहत में नरमी महसूस हो सकती है। बिजनेस में हाथ आया काम फिसल सकता है। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से धोखा मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में रूकावट आएगी। बना कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज सेहत में लाभ होगा। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज किसी खास शख्स से मुलाकात होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम मिल सकता है।

Trending News