Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 22 March 2025: इन राशियों की मेहनत होगी सफल, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 March 2025: इन राशियों की मेहनत होगी सफल, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, तो कुछ के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि वे दिन को शांत और सोच-समझ कर बिताएं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 22 Mar 2025 06:38:00 AM (IST)

Updated Date: Sat, 22 Mar 2025 06:38:24 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। आज का दिन विभिन्न राशियों के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ राशियों के लिए यह दिन सफलताओं और खुशियों से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। राशिफल के अनुसार, जहां कुछ राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को दिक्कतें और तनाव झेलना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं कि 22 मार्च को हर राशि के जातकों के लिए क्या भविष्यवाणी की गई है।

मेष राशि (Aries)

  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और परिवार का माहौल भी सामान्य रहेगा।
  • किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग हैं। आज आप किसी नए कार्य के लिए प्रयास करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं, साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना भी बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus)

  • आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में चल रही अड़चनों को दूर करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मदद मिलने के आसार हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • आप किसी परिचित से कार्य के सिलसिले में सहायता ले सकते हैं। परिवार में तनाव कम होगा और आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

  • आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मौसम के बदलाव के कारण स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
  • विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से दूर रहें और किसी को बड़ी आर्थिक मदद देने से बचें, क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

  • आज का दिन मिश्रित रहेगा। यात्रा करते समय विशेष ध्यान रखें, क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका हो सकती है। वाणी पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, क्योंकि आपकी कुछ बातें आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।
  • पुराने विवादों की वजह से आपको अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कर्ज के कारण चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo)

  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, और आपके रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। आर्थिक समस्याओं में भी राहत मिलेगी।
  • नया कार्य शुरू करने का अच्छा समय है और प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ के संकेत हैं। किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद आपके बिगड़े काम को सुधार सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

  • आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। व्यापार में शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।
  • आर्थिक संकट से जूझते हुए धन में रुकावट आ सकती है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में आपसी कलह हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा।

तुला राशि (Libra)

  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
  • परिवार में किसी अप्रिय घटना के कारण नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से बचें और किसी अन्य के काम में हस्तक्षेप न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पर्सनल कार्यों में समस्याएं आ सकती हैं, जिससे आपका मूड खराब रहेगा। पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं।
  • परिवार में आपके सम्मान में कमी हो सकती है। दिन में चिंताएं बनी रहेंगी, इसलिए मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

धनु राशि (Sagittarius)

  • आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नए कार्यों में आपको सफलता मिलने के संकेत हैं। आप बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आने वाले समय में लाभ होगा।
  • परिवार में मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी आज राहत मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)

  • आज का दिन सामान्य रहेगा। पुराने कार्यों में मदद मिल सकती है, जिससे लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
  • परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और पुराने मतभेद दूर होंगे। पुराने प्रॉपर्टी के विवाद आज खत्म हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

  • आज आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है, जिससे आप खुश रहेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।
  • व्यापार में लाभ के योग हैं और परिवार के लिए आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

  • आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। यात्रा करते समय सतर्क रहें और व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार न करें और वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका कार्य रुक सकता है।
  • आपके विरोधी किसी षड्यंत्र को अंजाम दे सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मन की बात किसी से न कहें।
Trending News