Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 22 November 2024: खास व्यक्ति से मुलाकात देगी लाभ, पत्नी से बढ़ सकता है विवाद, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 November 2024: खास व्यक्ति से मुलाकात देगी लाभ, पत्नी से बढ़ सकता है विवाद, पढ़ें राशिफल

22 नवंबर 2024 का दिन विभिन्न राशियों के लिए खास रहेगा। कुछ जातकों के लिए आर्थिक लाभ होगा, जबकि अन्य को परिवारिक या व्यापारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर या वाहन खरीदने की संभावना भी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 22 Nov 2024 07:11:08 AM (IST)

Updated Date: Fri, 22 Nov 2024 07:56:46 AM (IST)

आज का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा।

HighLights

  1. मेष: व्यापार में नुकसान हो सकता है।
  2. वृषभ: आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव।
  3. मिथुन: परिवार के साथ बाहर यात्रा संभव।

धर्म डेस्क, इंदौर। 22 नवंबर 2024 का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। कुछ राशियों के जातकों के लिए यह दिन घर या वाहन की खरीदारी करने का समय हो सकता है। कई राशियों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन किस राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में भी नुकसान होने के आसार हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपकी परेशानियों में इजाफा कर सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद भी बढ़ सकते हैं। इस दिन आपको धैर्य रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज जो कार्य आपने पहले से सोच रखे हैं, उन्हें आप पूरा कर पाएंगे। हालांकि, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यापार में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। आज आप नया वाहन खरीदने के बारे में भी सोच सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं और व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और आप परिवार के हित में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं और कोई झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। किसी अपने के लिए चिंता बनी रहेगी। व्यापार में बदलाव करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए आपको वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना की संभावना है। व्यापार में नुकसान होने के आसार हैं और आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, हालांकि परिवार से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और कोई नया कार्य का दायित्व भी आपको मिल सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मुश्किल भरा हो सकता है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है, जबकि पार्टनर से धोखा भी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं और परिवार के लोग विरोध में जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और कोई नया मकान या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। परिवार के साथ समय आनंद से बीतेगा और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, पत्नी से कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है। व्यापार में चल रहे काम में रुकावट आ सकती है और परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य की चिंता आपको मानसिक तनाव दे सकती है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और वाणी पर संयम रखें। व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त होगा और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

Trending News