Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 23 March 2025: इन राशियों को व्यापार में मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 March 2025: इन राशियों को व्यापार में मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

23 मार्च का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ राशियों के लिए लाभकारी दिन होगा, जबकि कुछ को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और यात्रा के योग भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य, परिवार और व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 23 Mar 2025 06:42:00 AM (IST)

Updated Date: Sun, 23 Mar 2025 12:22:52 PM (IST)

आज सभी जातकों का राशिफल मिलाजुला रहेगा।

HighLights

  1. मेष राशि में विवाद से मुक्ति
  2. वृषभ राशि में रुका काम पूरा
  3. मिथुन राशि में वित्तीय मुश्किलें

धर्म डेस्क, इंदौर। 23 मार्च का दिन सभी राशि के जातकों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। विभिन्न राशियों के जातकों के लिए आज के दिन शुभ और कठिन दोनों ही परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं।

कुछ राशि के जातकों के लिए आज किसी यात्रा का प्लान बन सकता है, वहीं कुछ जातकों के लिए रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

  • आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार और व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
  • परिवार के सदस्यों, विशेषकर पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता मुक्त रहेंगे। आज किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जिसका आप कई दिनों से इंतजार कर रहे थे।
  • किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। इसके अलावा, धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार भी बन सकता है। व्यापार में लाभ होगा और किसी नए वाहन की खरीदारी भी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कोई बड़ी धनराशि उधार के रूप में देने से बचें।
  • आज आपके मन में किसी नए काम की योजना बन सकती है, लेकिन आर्थिक तौर पर कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी और पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

  • आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
  • व्यापार में सहयोगी वर्ग का विरोध भी देखने को मिल सकता है, जिससे व्यापार में मुश्किलें आ सकती हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन पत्नी और बच्चों के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

  • आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। वाद-विवाद में फंस सकते हैं, और झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है।
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से आप कमजोरी महसूस करेंगे और किसी प्रिय व्यक्ति के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार में परिवर्तन न करने की सलाह दी जाती है। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

  • कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। किसी अपने के व्यवहार के कारण आप परेशान हो सकते हैं और संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है।
  • स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी और पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में अपने पार्टनर से धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, और वाणी पर काबू रखना जरूरी रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

  • तुला राशि के जातकों के लिए आज कोई कार्य विशेष के लिए बाहर जाने का योग बन रहा है। परिवार में किसी अपने परिचित को खोने का गम हो सकता है, इसलिए वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।
  • व्यापार में आज आपको नुकसान हो सकता है और आपके पार्टनर से भी अनबन हो सकती है। हालांकि, परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा और पत्नी से रिश्ते अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जो काम आप सोचे हुए थे, वो आज पूरे हो सकते हैं।
  • आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा और कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

  • धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिनाई भरा हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि हो सकती है और यदि नया काम शुरू करने का विचार है, तो यह समय उचित नहीं है।
  • परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है और आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

  • मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा, लेकिन किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
  • व्यापार में भी हानि हो सकती है और नया वाहन लेने की सलाह नहीं दी जाती है। नया कार्य शुरू न करें और परिवार में मतभेदों से बचने के लिए वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जो काम आप सोचे हुए थे, वो आज पूरे हो सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात से व्यापार में नया अवसर मिल सकता है और लाभ की संभावना बनेगी।
  • परिवार में मांगलिक काम के योग बन रहे हैं और आप अपने परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नया मकान या वाहन भी खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

  • मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है और जो नया काम शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें बाधाएं आ सकती हैं।
  • किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है और व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार में पत्नी के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से बचें।
Trending News