Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 25 November 2024: इन राशियों को निवेश से मिलेगा लाभ, पत्नी से खत्म होगा विवाद, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 November 2024: इन राशियों को निवेश से मिलेगा लाभ, पत्नी से खत्म होगा विवाद, पढ़ें राशिफल

आज का राशिफल सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है, जहां कुछ के लिए यह दिन लाभकारी और शुभ रहेगा, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 25 Nov 2024 06:55:00 AM (IST)

Updated Date: Mon, 25 Nov 2024 06:57:14 AM (IST)

आज सभी राशियों का रहेगा मिलाजुला दिन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष: सेहत में सुधार होने की उम्मीद है।
  2. वृषभ: स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है।
  3. मिथुन: प्रॉपर्टी विवाद से सावधानी बरतें।

धर्म डेस्क, इंदौर। 25 नवंबर 2024 का दिन राशियों के लिए विशेष रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कई राशि के जातकों के लिए यह दिन नई शुरुआत, खुशखबरी और कई लाभों से भरा रहेगा। खासकर कुछ राशियों के लिए आज नौकरी, कारोबार, और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। आइए जानते हैं 25 नवंबर का राशिफल:

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। सेहत में सुधार महसूस होगा और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति और प्रेम का वातावरण रहेगा। किसी विवाह समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं, विशेषकर परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। व्यवसाय में हालात सामान्य रहेंगे, हालांकि वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, और भगवान शंकर की उपासना करने से लाभ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope):

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। आज वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि बिना सोचे-समझे किसी पर विश्वास करना आपको परेशानी में डाल सकता है। प्रॉपर्टी के विवाद से दूर रहना चाहिए। यात्रा करते समय वाहन सावधानी से चलाएं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope):

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में नई उम्मीद का संचार होगा। व्यापार में लाभ के अच्छे संकेत हैं, और आपको नई पार्टनरशिप का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक यात्रा का विचार मन में आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope):

आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मानसिक परेशानी और व्यावसायिक उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। किसी कार्य में सफलता नहीं मिलने पर निराशा हो सकती है। व्यापार में भी मुश्किलें आ सकती हैं। लाल वस्तु का दान आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope):

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। किसी पारिवारिक निर्णय को लेकर आप किसी बड़े कदम का विचार कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है। हनुमान जी को फल चढ़ाना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope):

तुला राशि के जातकों के लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको किसी से मदद मिल सकती है, जिससे आपके काम में प्रगति होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती हैं। किसी बड़े निर्णय से बचें और यदि नए कार्य की शुरुआत करनी है, तो भगवान शंकर की उपासना करके करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope):

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जो भी कार्य आपने योजना बनाई थी, वह सफलता की ओर बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी की सेहत में सुधार होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope):

धनु राशि के जातकों के लिए आज खुशखबरी का दिन है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है और व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ सकती है। नई साझेदारी से भी फायदा हो सकता है। समाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope):

मकर राशि के जातकों के लिए दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है, और विरोधी वर्ग के षड्यंत्रों से बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में भी समस्याएं आ सकती हैं और पुराने पार्टनर का साथ छोड़ने का संकेत है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope):

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। चोट लगने की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय भी सतर्क रहें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार में मतभेद दूर होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए यह अच्छा समय है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope):

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है और कोई पुरानी मनोकामना पूरी होगी। व्यापार में लाभ के अच्छे संकेत हैं और कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

Trending News