Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 28 March 2025: इन राशियों को मिलेगी व्यापार में अच्छी डील, होगा जबरदस्त फायदा

Aaj Ka Rashifal 28 March 2025: इन राशियों को मिलेगी व्यापार में अच्छी डील, होगा जबरदस्त फायदा

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा, जहां कुछ राशियों के लिए शुभ समाचार और लाभ की संभावनाएं हैं, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। अपनी सेहत और वित्तीय स्थिति का ध्यान रखते हुए, आज के दिन को संयम और समझदारी से बिताएं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 28 Mar 2025 06:41:00 AM (IST)

Updated Date: Fri, 28 Mar 2025 07:20:26 AM (IST)

आज का राशिफल सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशियों के लिए दिन शुभ और लाभकारी रहने वाला है, वहीं कुछ जातकों को आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन कई राशियों के लिए मिश्रित अनुभव लेकर आ सकता है। जानें आज के राशिफल के अनुसार आपकी राशि के लिए दिन कैसा रहेगा:

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope):

  • आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपको आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ाने का समय मिलेगा। इसके अलावा, आज आपको पिता से कोई उपहार या पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने की संभावना है, जो आपको खुशी देगा।
  • व्यापार और व्यावसायिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा, और जो काम रुके हुए थे, वे आज पूरे होंगे। हालांकि, संध्या के समय स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सुबह के समय किसी करीबी दोस्त से विवाद हो सकता है, जिससे मन उदास रहेगा।
  • व्यापार और व्यवसाय में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। यदि आप बेरोजगार हैं, तो आज रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सीने में दर्द या इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope):

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में नए सौदे आपके हाथ में आ सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होने की संभावना है। करियर के मामलों में भी दिन अच्छा रहेगा।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, और नए दोस्त भी बन सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope):

  • कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। प्रातः काल कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
  • कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बना रहेगा और विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। हालांकि, आंखों में दर्द या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope):

  • सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज पड़ोसियों के साथ विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए किसी भी कागज पर सिग्नेचर करने से पहले अच्छी तरह से जांच लें।
  • स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं, खासकर पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope):

  • कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, और आप धार्मिक स्थलों पर समय बिता सकते हैं।
  • पिता से पूर्ण सहयोग मिलेगा, लेकिन आज धन की आवश्यकता के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मन में अनेक विचारों का संचार हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope):

  • तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्रों से बात करके आप खुद को खुश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। व्यापार और व्यवसाय में वृद्धि होने के आसार हैं।
  • परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और संध्या के समय बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope):

  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। सुबह के समय ही आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने जीवन स्तर में सुधार के लिए समय व्यतीत करेंगे।
  • करीबी दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं और बेरोजगार जातकों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। घर की सफाई और सजावट पर भी आपका ध्यान रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope):

  • धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। सुबह किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है, जिससे मन दुखी रहेगा।
  • व्यापार और व्यवसाय में आकस्मिक हानि हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। बेरोजगार जातकों को धैर्य रखने की आवश्यकता है, और किसी भी प्रकार के निर्णय को सोच-समझ कर लें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope):

  • मकर राशि के जातकों का आज आध्यात्मिक झुकाव बढ़ सकता है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर नोक-झोंक हो सकती है।
  • आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि खर्चे अधिक हो सकते हैं। मौसमी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope):

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और व्यापार स्थल पर किसी पुराने काम से लाभ हो सकता है।
  • बेरोजगार जातकों के लिए आज रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope):

  • मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे। व्यापार और व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं और विदेश से भी धन प्राप्त हो सकता है।
  • करियर के मामले में भी दिन शुभ रहेगा, लेकिन आंखों में जलन और सीने में इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें।
Trending News