Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal Dec 12, 2024: सिंह राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी… पढ़िए सम्पूर्ण दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Dec 12, 2024: सिंह राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी… पढ़िए सम्पूर्ण दैनिक राशिफल

कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायी है, तो कुछ को सजग रहने की जरूरत है। कन्या राशि वाले सेहत का विशेष ख्याल रखें। तुला राशि वालों को किसी खास काम से बाहर जाना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि वालों को दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 12 Dec 2024 06:22:00 AM (IST)

Updated Date: Thu, 12 Dec 2024 06:22:19 AM (IST)

12 दिसंबर 2024, गुरुवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष राशि वालों का आज का दिन शानदार रहेगा।
  2. वृषभ राशि वालों को आज सेहत पर ध्यान देना होगा।
  3. मिथुन राशि वालों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

धर्म डेस्क, इंदौर (Dainik Rashifal Dec 12, 2024)। आज दिनांक 12 दिसंबर 2024, गुरुवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत मार्गशीर्ष, मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष और तिथि द्वादशी है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का दिन शानदार रहेगा। तबियत ठीक रहेगी। जो काम आज सोचेंगे, वह पूरा होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। नया मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज सेहत पर ध्यान देना होगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी अपने के निधन का दुखद समाचार प्राप्त होगा। आज नया काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन अपने पार्टनर से सावधान रहें। पैसों के लेनदेन में धोखा मिल सकता है। पत्नी से बात करते समय वाणी पर संयम रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

किसी जरूरी काम से लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष रूप से सावधान रहें। कोई जरूरी काम अटक सकता है, जिसकी वजह से आप परेशान रहेंगे। किसी परिचित से विवाद की स्थिति बन सकती है। आप अपना मन शांत रखें। बिजनेस में संभल कर फैसले करें। गलत फैसलों से घाटा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिसकी मदद से आने वाले समय बड़ा आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए उत्तम समय है। आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील करेंगे, जिससे बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत का विशेष ख्याल रखें। कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके खिलाफ आ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

किसी खास काम से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी अपने परिचित के निधन की दुखद सूचना मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसे के लेनदेन में किसी पर भरोसा न करें। नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। सोचा हुआ हर काम पूरा होगा। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे प्रमोशन का रास्ता भी साफ होगा। घर में मांगलिक कार्य की प्लानिंग बनेगी। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज शुरू किया गया नया काम सफल होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कोई बड़ी डील करेंगे। आय के नए स्रोत पैदा होंगे। परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। इसी कारण कुछ आर्थिक परेशानी भी आ सकती है। पत्नी या पति का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आज कोई बड़ा रिस्क ना लें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज खुद को अंदर से परेशान महसूस करेंगे। खासतौर पर बिजनेस और परिवार की चिंता सताएगी। आज कोई बड़ा काम बिगड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार के लोगों से विवाद होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी डील होगी, जिससे बड़ा काम मिलेगा और बड़ा आर्थिक लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

Trending News