Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal Dec 8, 2024: कई दिनों से अटका कोई बड़ा काम आज पूरा होगा, पढ़िए सम्पूर्ण राशिफल

Aaj Ka Rashifal Dec 8, 2024: कई दिनों से अटका कोई बड़ा काम आज पूरा होगा, पढ़िए सम्पूर्ण राशिफल

रविवार का दिन विभिन्न राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। मकर राशि वाले आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वहीं, कुंभ राशि वालों का परिवार में सम्मान बढ़ेगा। मीन राशि वाले आज बिजनेस में कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sun, 08 Dec 2024 05:58:00 AM (IST)

Updated Date: Sun, 08 Dec 2024 05:58:16 AM (IST)

8 दिसंबर 2024, रविवार का राशिफल।

HighLights

  1. कन्या राशि वालों का दिनभर भागदौड़ में बीतेगा।
  2. तुला वालों का पुराना विवाद सामने आ सकता है।
  3. वृश्चिक राशि वाले जो सोचेंगे, वो काम पूरा होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर (Dainik Rashifal Dec 8, 2024)। आज दिनांक 8 दिसंबर 2024, रविवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत मार्गशीर्ष, मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष और तिथि सप्तमी है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का दिन शानदार रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। परिवार में विवाह, मुंडन आदि मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपको हर काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आज पिछले दिनों से अटका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन मिलाजुला फल देगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। किसी खास काम से लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान सावधान रहें। बिजनेस में बड़ा काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

naidunia_image

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लंबी यात्रा के योग हैं, जिससे शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हो सकता है। आज बिजनेस में कोई नया काम शुरू न करें। नौकरी में बदलाव का विचार आज त्याग दें। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। किसी खास शख्स से मुलाकात होगी, जिसके कारण बिजनेस में फायदा होगा। माता-पिता के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन शानदार है। बिजनेस में जबरदस्त फायदा होगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विरोधियों पर आपको जीत मिलेगी। कोर्ट केस में भी फैसला आपके पक्ष में आएगा। सेहत ठीक रहेगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन थकान भरा रहेगा। दिनभर भागदौड़ में बीतेगा। सेहत पर भी इसका असर पड़ेगा। परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति बन सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में कोई बड़ा कदम न उठाएं, नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

naidunia_image

आज किसी प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते है। कोई पुराना विवाद उभरकर सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में कोई कदम न उठाएं। घाटा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। जो सोचेंगे, वो काम पूरा होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी, जिसकी मदद से नया काम शुरू कर सकेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। जिन परिवारों में शादी की चर्चा चल रही है, वहां रिश्ता पक्का होगा और मांगलिक कार्य की तैयारी शुरू होगी। नौकरीपेशा को प्रमोशन मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। कोई बड़ा लेन-देन करने से बचें। किसी जरूरी काम से शहर से बाहर की यात्रा करना पड़ सकती है। यात्रा में सावधान रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

naidunia_image

आज सेहत पर ध्यान दें। खानपान में कंट्रोल नहीं रखेंगे तो परेशानी में पड़ सकते हैं। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। हालांकि पडोसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज हानि उठाना पड़ सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

naidunia_image

आज का दिन बिजनेस में कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। इस काम में परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध सुधरेंगे होंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें।

Trending News