Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: तमिलनाडु सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी है अलर्ट | Parmarth TV EPFO: नियमों में हो गया है बड़ा बदलाव, अब 58 साल की उम्र के बाद से जीवनभर हर महीने मिलेगी पेंशन | Parmarth TV RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात… | Parmarth TV सरकार केवल इमरजेंसी में तय करेगी एयरलाइंस का किराया, नहीं करेगी ऐसा | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Ashadha Navratri 2025: इस मंदिर में माता के माथे पर महादेव के समान तीसरा नेत्र, षोडशी स्वरूप में होता है पूजन

Ashadha Navratri 2025: इस मंदिर में माता के माथे पर महादेव के समान तीसरा नेत्र, षोडशी स्वरूप में होता है पूजन

Ashadha Navratri 2025: आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र पूरी श्रद्धा और उल्लास से मनाई जा रही है। इस बार तिथि की घट-बढ़ नहीं होने के कारण नवरात्र पूरे 9 दिन के हैं। इसका विशेष महत्व माना जा रहा है। यह नवरात्र तंत्र साधना के लिए भी बहुत विशेष है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 12:02:08 PM (IST)

Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 12:02:08 PM (IST)

सरकंडा स्थित श्री पीतांबरा पीठ में नवरात्र महोत्सव। प्रतिदिन किया जा रहा शृंगार और हवनात्मक महायज्ञ

HighLights

  1. 26 जून से शुरू हुई है आषाढ़ गुप्त नवरात्र
  2. 4 जुलाई को भड्डली नवमी के दिन पूर्णाहुति
  3. तीन सर्वार्थ सिद्धि तथा पांच रवि योग बनेगा

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर (Ashadha Navratri 2025): सरकंडा स्थित श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में आषाढ़ गुप्त नवरात्र महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन विशेष पूजन, श्रृंगार और मध्यान्ह कालीन हवनात्मक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश महाराज ने बताया कि नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां श्री ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी का पूजन राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी स्वरूप में षोडशी देवी के रूप में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि षोडशी देवी, जिन्हें त्रिपुर सुंदरी के नाम से जाना जाता है, 16 कलाओं से युक्त हैं और सौम्यता, शक्ति और सौंदर्य की प्रतीक हैं।

चतुर्भुज स्वरूप में विराजमान हैं माता

डॉ. दिनेश जी महाराज ने मां के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि मां स्वर्णिम वर्ण की हैं, जिनके शरीर पर लाल रंग का दिव्य वस्त्र शोभायमान है। वे चतुर्भुज स्वरूप में विराजमान हैं।

एक हाथ में पुष्परूपी पांच बाण, दूसरे में धनुष, तीसरे में अंकुश और चौथे हाथ में फंदा धारण किए हुए हैं। मां के मुकुट से सुसज्जित खुले केश और तेजस्वी मुखमंडल में दिव्यता झलकती है।

उनके माथे पर महादेव के समान तीसरा नेत्र भी है। मां त्रिपुर सुंदरी को ललिता, राजराजेश्वरी, कामाक्षी, लीलावती, ललितांबिका जैसे अनेक नामों से जाना जाता है। इनकी उपासना से वैवाहिक जीवन में सुख, मानसिक शांति, आत्मिक नियंत्रण और सिद्धि प्राप्त होती है।

महादेव का रुद्रावतार षोडेश्वर महादेव भी इसी देवी से संबंधित माना जाता है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में इस विशेष पूजन और हवन कार्यक्रम का आयोजन भक्ति और उत्साह के वातावरण में किया जाएगा।

Trending News