Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Bhairav Ashtmi: उज्जैन में भैरव अष्टमी महोत्सव, आताल-पाताल व कालभैरव की निकलेगी सवारी

Bhairav Ashtmi: उज्जैन में भैरव अष्टमी महोत्सव, आताल-पाताल व कालभैरव की निकलेगी सवारी

उज्जैन में अगहन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान भैरव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मध्यरात्रि 12 बजे जन्म आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। अगले दिन भैरव की सवारी निकाली जाएगी। इस दिन भैरव साधना से भक्तों को भय से मुक्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे, जिसमें महाअभिषेक, भजन, हवन, और कन्या भोज शामिल हैं।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 22 Nov 2024 08:41:55 PM (IST)

Updated Date: Sat, 23 Nov 2024 01:22:31 AM (IST)

तीन दिवसीय महोत्सव में भजन, हवन और कन्या भोज होंगे।

HighLights

  1. उज्जैन में मनाया जाएगा भगवान भैरव का जन्मोत्सव
  2. मध्यरात्रि में जन्म आरती और महाप्रसादी का वितरण
  3. भैरव अष्टमी पर अष्ट महाभैरव यात्रा का आयोजन

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : अगहन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शनिवार को भगवान भैरव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कालभैरव, विक्रांत भैरव, आताल-पाताल भैरव मंदिर में मध्यरात्रि 12 बजे जन्म आरती होगी। पश्चात भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। जन्म के अगले दिन रविवार को कालभैरव व आताल-पाताल भैरव की सवारी निकाली जाएगी। जन्मोत्सव पर दर्शन के लिए भैरव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा।

भैरव साधना शीघ्र फलदायी

ज्योतिर्विद पं. हरिहर पंड्या ने बताया कि भैरव भय को हरने वाले हैं। इनकी पूजन से भक्तों को अज्ञात भय से निवृत्ति मिलती है तथा वंश की वृद्धि होती है। अगहन कृष्ण अष्टमी पर की गई भैरव साधना शीघ्र फलदायी है। इस दिन भगवान को श्रीफल पर भेंट रखकर अर्पण करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

naidunia_image

अष्ट महाभैरव की यात्रा

भैरव अष्टमी पर उज्जैन में स्थित अष्ट महाभैरव की यात्रा का विधान भी है। इस दिन भक्तों को अष्ट महाभैरव के दर्शन अवश्य करना चाहिए। इन मंदिरों में यह आयोजन आताल-पाताल भैरव : सिंहपुरी स्थित आताल-पाताल भैरव मंदिर में सुबह 10 बजे भगवान आताल-पाताल भैरव का महाअभिषेक होगा। पश्चात अन्नकूट का महाभोग लगाया जाएगा।

मध्य रात्रि को जन्मोत्सव, अगले दिन सवारी

मध्य रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव पर महाआरती कर भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। जन्म के अगले दिन रविवार को शाम छह बजे राजसी वैभव के साथ भगवान आताल-पाताल भैरव की सवारी निकलेगी। तीन दिवसीय महोत्सव का समापन सोमवार को शाम 7 बजे कन्या व बटुक भोज के साथ होगा।

विक्रांत भैरव : कालभैरव मंदिर के समीप ओखरेश्वर श्मशान में स्थित श्री विक्रांत भैरव मंदिर में भैरव अष्टमी पर भगवान विक्रांत भैरव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम

चंद्रमोहन डबराल ने बताया शनिवार सुबह नौ बजे प्रात:कालीन आरती होगी। सुबह 10 बजे रुद्राभिषेक व सुंदरकांड होगा। शाम सात बजे रामायण पाठ होगा। रात नौ बजे भैरवजी के भजन के बाद रात 11 बजे हवन अनुष्ठान होगा। रात 12 बजे जन्म आरती तथा रात्रि जागरण होगा। रविवार सुबह आठ बजे सुप्रभात आरती की जाएगी।

Trending News